asd मानसून समय पर, गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

मानसून समय पर, गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

0

नई दिल्ली 04 जून। देश में समय से दो दिन पहले दस्तक देने के बाद मानसून की रफ्तार इस बार तेज है। पूर्वोत्तर के इलाकों को मानसून दस जून तक कवर करता था, लेकिन इस बार तीन जून को ही मानसून वहां छा गया है। इसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि मानसून बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा झारखंड एवं पश्चिम बंगाल में समय से पूर्व दस्तक दे सकता है। इन इलाकों में मानसून आमतौर पर 10-15 जून तक प्रवेश करता है।

मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को मानसून ने मध्य अरब सागर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों तथा समूचे पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर लिया है। 4-5 दिनों के दौरान कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों तथा छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं और बारिश की संभावनवा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पांच से सात जून के बीच पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। इस वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर वर्षा, आंधी चलने की संभावना है। यह स्थिति यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में होने की संभावना है।

यूपी में चार दिन और सताएगी लू, कानपुर सबसे गर्म
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए प्रदेश के विभिन्न अंचलों में भीषण लू चलने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दरम्यान राज्य में कहीं-कहीं आंधी बारिश के भी आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कानपुर एयरफोर्स सबसे गरम स्थान रहा, जहां दिन का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा में 45.2, बागपत में 44.7, चित्रकूट में 45.2, फतेहपुर में 44.7. प्रयागराज में 45.4 और वाराणसी में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को बुन्देलखंड व कानपुर अंचल में ग्रीष्म लहर का ज्यादा प्रकोप होने की आशंका है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680