asd प्रचंड गर्मी और लू के चलते 36 मतदान कर्मियों सहित 115 की मौत

प्रचंड गर्मी और लू के चलते 36 मतदान कर्मियों सहित 115 की मौत

0

नई दिल्ली 01 जून। प्रचंड गर्मी और लू के चलते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 79, ओडिशा में 44, बिहार में 48 और झारखंड में 16 की जान चली गई। राजस्थान में चार की मौत के साथ आठ दिनों में मरने वालों की संख्या 64 पहुंच चुकी है। यूपी और बिहार में मरने वालों में क्रमश: 28 और आठ मतदानकर्मी भी शामिल हैं।

मीरजापुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल में शुक्रवार को गर्मी से तबीयत बिगड़ने से चुनाव ड्यूटी में लगे 28 कार्मिकों की मौत हो गई। मीरजापुर में सात होमगार्ड समेत 15 कर्मियों ने दम तोड़ दिया। सोनभद्र और वाराणसी में भी तीन-तीन मतदानकर्मियों, मऊ में एक मतदानकर्मी, एक होमगार्ड, चंदौली में एक होमगार्ड, गाजीपुर में एक मतदान कर्मी की मौत हो गई।

महराजगंज में एक होमगार्ड, गोरखपुर में चुनाव ड्यूटी में बस व बोलेरो लेकर आए दो चालकों की भी मौत हो गई। मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिकों के अतिरिक्त अलग-अलग जिलों में गर्मी की वजह से हालत बिगड़ने से 51 लोगों की भी जान चली गई। मीरजापुर में 40 मतदानकर्मी मेडिकल कालेज में उपचाराधीन हैं।

मीरजापुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरबी कमल ने बताया कि जवानों को जब मेडिकल कालेज लाया गया तो सभी को तेज बुखार था। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल भी बहुत बढ़ा हुआ था। इनमें सात जवानों की मौत हो गई। इनकी मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है। गाजीपुर में चुनाव ड्यूटी में लगे दो पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हैं।

पश्चिम ओडिशा में भीषण गर्मी के कारण हालात चिंताजनक हैं। भीषण गर्मी के कारण एक दिन में 44 लोगों की जान चली गई। इनमें अकेले सुंदरगढ़ जिले में एक दिन में 20 लोगों की मौत हुई है।

यूपी और बिहार में मरने वालों में क्रमश: 11 और आठ मतदान कर्मी शामिल हैं। बिहार में 48 लोगों की जान चली गई। मौत की घटनाएं राज्य के 11 जिलों में हुई हैं। मृतकों में चुनाव कार्य में लगे दो शिक्षक, दो अधिकारी एक जवान समेत आठ कर्मी शामिल हैं। मुंगेर में एक दारोगा की मौत हुई है। सर्वाधिक मौत औरंगाबाद जिले में हुई, जिसमें 17 लोगों ने दम तोड़ दिया। गया में सात, रोहतास में आठ, सारण और पटना में तीन, आरा, वैशाली व जहानाबाद में दो-दो, कैमूर, सिवान, नालंदा व मुंगेर जिले में एक-एक की मौत हुई है।
झारखंड में लू और गर्मी से बीमार होकर पिछले चौबीस घंटे में 16 की मौत हुई है। इनमें दो यूपी के सीतापुर और कानपुर के रहने वाले थे। पलामू में आठ, जमशेदपुर में तीन, गढ़वा में दो और हजारीबाग में तीन की जान गई है। राज्य में पिछले 48 घंटे में 33 लोगों की मौत हुई है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680