asd अखनूर में गहरी खाई में गिरी हाथरस की बस, 20 लोगों की मौत

अखनूर में गहरी खाई में गिरी हाथरस की बस, 20 लोगों की मौत

0

जम्‍मू 30 मई। जम्‍मू-कश्‍मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल 20 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है. ये सभी हाथरस (उत्‍तर प्रदेश) के थे. वहीं, दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव दल के सदस्‍य पहुंच गए. बताया जा रहा है कि 25 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. सभी को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. बस के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया और तत्‍काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर यह बस अखनूर के चुंगी मढ़ इलाके में एक सड़क के किनारे बनी एक गहरी खाई में जा गिरी है। बस के अंदर कई श्रद्धालु सवार थे। बस में सवार सभी श्रद्धालु हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो कि शिव खोरी दर्शन के लिए जा रहे थे। बस जब अखनूर के चुंगी मढ़ इलाके के टांगली मोढ़ से गुजर रही थी उसी वक्त बस 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने के बाद तुरंत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जिसके बाद लोगों को मुश्किल से बस के अंदर से निकाला गया और हॉस्पिटल भेजा गया है।

इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. इस भीषण बस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं. घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के करीब 60 लोग सवार थे। सभी शिव खोरी जा रहे थे। बस जम्मू-पुंछ राजमार्ग से गुजर रही थी तभी 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680