Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»सलमान खान ने फार्महाउस पर मनाया अपना 60वां जन्मदिन, सजी स्टार्स की महफिल
    एंटरटेनमेंट

    सलमान खान ने फार्महाउस पर मनाया अपना 60वां जन्मदिन, सजी स्टार्स की महफिल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 27, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 27 दिसंबर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर को 60 साल के हो गए। अपने बर्थडे के मौके पर उन्‍होंने पनवेल स्थित फार्महाउस में एक भव्‍य पार्टी का आयोजन किया। इसमें सलमान के परिवार के सदस्य और बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आए।

    वे अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। धोनी को देखने के लिए सलमान के फार्महाउस के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। सलमान और धोनी ने एक साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

    सलमान खान अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं, जिसके दौरान आधी रात को एक्टर ने अपने फार्म हाउस के बाहर पैपाराजी के साथ केक काटा और उनके साथ फोटो क्लिक करवाई. लोगों को एक्टर का ये जेस्चर काफी पसंद आ रहा है. हालांकि, इस दौरान एक्टर की सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया था. उन्होंने फैंस के भी केक काटे. वहीं एक्टर के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन की बात की जाए, तो इस खास मौके पर कई सितारों ने शिरकत की. लेकिन, मीका सिंह का आने का तरीका काफी अलग था.

    दरअसल, मीका सिंह भाईजान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर स्कूटी से लिफ्ट लेकर पहुंचे. पैपाराजी ने उन्हें देखते ही रोका, इस दौरान सिंगर ने बताया कि उनकी कार 5 किलोमीटर पीछे ही खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें ऐसे आना पड़ा. मीका सिंह के अलावा सलमान खान के फार्महाउस पर उनके घर वालों के अलावा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ नजर आए. संजय दत्त भी देर रात एक्टर के फार्म हाउस पहुंचे. कई वायरल वीडियो में उनकी करीबी दोस्त यूलिया वंतूर को भी देखा गया. सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी उनके इस खास मौके पर दिखीं. इस दौरान एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही थीं. सलमान के इस खास दिन पर उनके माता-पिता भी मौजूद थे. उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा और बच्चों अहिल व आयत के साथ पहुंचे. परिवार के अन्य सदस्यों में सलमान के भाई अरबाज खान, सोहेल खान के बड़े बेटे निर्वान खान भी फार्महाउस में पहुंचे थे।

    bollywood entertainment salman-khan-60th-birthday tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.