asd मिजोरम में भारी बारिश के कारण खदान में लैंड स्लाइड, 10 मजदूरों की मौत

मिजोरम में भारी बारिश के कारण खदान में लैंड स्लाइड, 10 मजदूरों की मौत

0

मिजोरम 28 मई। पूर्वी राज्य मिजोरम में आज लैंड स्लाइड हो गया। आइजोल शहर में भारी बारिश के कारण पत्थर की खदान धंस गई, जिसमें काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। 10 मजदरों की मौत हो गई है। कई मजदूर मलबे के नीचे दबे हैं। बचाव अभियान जारी है और 2 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते खदास धंस गई।

हादसा शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच वाले इलाके में खुदी खदान में हुआ। खदान धंसते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई थी, लेकिन सभी बाहर नहीं निकल पाए। हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और प्रशासन की बचाव टीमें मौके पर पहुंची। लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात है, क्योंकि लोगों में आक्रोश है। वे अपने परिजनों को निकालने की गुहार लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मारे गए 10 श्रमिकों में से तीन गैर-मिज़ोस हैं। तलाशी अभियान के बीच, घटनास्थल से बचाए गए एक बच्चे को तुरंत आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कई अन्य श्रमिकों, कथित तौर पर सभी गैर-आदिवासी, के मारे जाने की आशंका है क्योंकि फंसे हुए श्रमिकों को बचाने का अभियान अभी भी जारी है।

वहीं बारिश के कारण प्रदेश के कई स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके खदान में काम कराया जा रहा था। इस वजह से भी लोगों में आक्रोश है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य भर में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। उन्होंने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। उन्होंने बताया कि इस बीच, भूस्खलन के कारण विभिन्न अंतर-राज्य राजमार्ग भी बाधित हो गए हैं। बारिश के मद्देनजर, सभी स्कूल बंद कर दिए गए और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680