asd पूर्व विधायक की बेटी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 6 करोड़

पूर्व विधायक की बेटी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 6 करोड़

0

मुरादाबाद 08 मई। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक की बेटी के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। आरोपी सपा नेता पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए 5 साल तक दरिंदगी करता रहा। इसके बाद उसकी फोटो डिलीट करने महिला से 6 करोड़ वसूले, लेकिन डिलीट नहीं की अब उस पर तेजाब से हमले की धमकी दे रही है।

पूर्व विधायक की बेटी ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया है। बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म कर मोबाइल से वीडियो बना लिया और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने छह करोड़ वसूल लिए। अब वह तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने केस में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली चौधरी, उसके भाई, भाभी और भतीजे को भी आरोपी बनाया है। पीड़िता के पिता अमरोहा जनपद की एक विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। पीड़िता का परिवार सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है।

पीड़िता की शादी कानपुर निवासी कारोबारी के साथ हुई थी। चार अप्रैल 2019 को पिता के बीमार होने पर पीड़िता उनकी देखभाल करने मुरादाबाद आई थी। पीड़िता के मायके में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली अली का आना जाना था। इसी दौरान आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं।

आरोप है कि एक दिन आरोपी के भाई विक्की चौधरी और भाभी ने पीड़िता को आरोपी के साथ कमरे में बंद कर दिया था। तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली थी। जिसके जरिए आरोपी उसे पांच साल से ब्लैकमेल कर रहा है।
अब तक वह छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। करीब एक साल पहले पीड़िता के पिता एवं पूर्व विधायक की मौत हो चुकी है। आरोपी अभी रकम वसूलने में लगा है। रकम न देने पर तेजाब डालने की धमकियां भी दे रहा है।

पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी और सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680