asd लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण कल, 11 राज्यों की 92 सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण कल, 11 राज्यों की 92 सीटों पर होगा मतदान

0

नई दिल्ली, 06 मई। लोकसभा चुनाव- 2024 के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार गत शाम छह बजे थम गया। तीसरे चरण में 11 राज्यों की 92 सीटों सात मई मतदान होंगे। इस चरण में कुल 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में है, जिसमें से करीब 120 महिलाएं हैं। तीसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला (राजकोट), केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं। आज पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया।
अब किसी भी तरह की प्रचार गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। 18वीं लोकसभा के लिए अब तक दो चरणों में 190 सीटों पर मतदान हो चुका है, तीसरे चरण में इसके लिए 2963 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था।
जिसमें से 1563 नामांकन वैध पाए गए थे और अब चुनावी मैदान में 1351 उम्मीदवार हैं।

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में ठोंका ताल
प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री ने अयोध्या में ताल ठोंक कर संदेश दिया। राहुल गांधी ने तेलंगाना, मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल में जमकर चुनाव प्रचार किया। राजनाथ सिंह ने हल्ला बोल की तर्ज पर आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के जम्मलमाडुगु में कहा कि अगर सत्ता में आए तो एक देश एक चुनाव प्रणाली लागू होगी।

यह दिग्गज भी मैदान में
मैनपुरी से डिंपल यादव
राजगढ़ से दिग्विजय सिंह
बारामती से सुप्रिया सुले
बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी और यूसुफ पठान
विदिशा से शिवराज सिंह चौहान

तीसरे चरण में इन राज्यों की इतनी सीटों पर मतदान
गुजरात 25
कर्नाटक 14
महाराष्ट्र 11
मध्य प्रदेश 8
छत्तीसगढ़ 7
बिहार 5
असम 4
उत्तरप्रदेश 10
पश्चिम बंगाल 4
गोवा 2

 

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680