asd राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने नामांकन किया दाखिल

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने नामांकन किया दाखिल

0

रायबरेली 03 मई। उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर नामांकन दर्ज करने राहुल गांधी पहुंचे। नामांकन के लिए राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय से निकले हैं। राहुल गांधी के नामांकन में शामिल होने निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी पहुंची हैं। शुक्रवार की सुबह कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस को खत्म किया गया। इसके बाद कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के नामांकन की तैयारियों को शुरू कराया गया। कांग्रेस की ओर से दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया। इससे रायबरेली और अमेठी सीट का समीकरण तय हो गया है। अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया।

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार दोपहर गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के पहले कांग्रेस कार्यालय से रोड शो निकालते हुए वह कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राहुल गांधी के नामांकन जुलूस में बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो रही हैं। उन्होंने रायबरेली के लोगों को नमस्कार करने के बाद राहुल भैया के नामांकन जुलूस में शामिल होने की बात कही। उन्होंने राहुल गांधी और किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अपील रायबरेली और अमेठी की जनता से की। केएल शर्मा के नामांकन जुलूस के रथ पर उनकी बड़ी तस्वीर लगाई गई है।

कहा जा रहा है कि के एल शर्मा को गांधी परिवार से वफादारी का इनाम मिला है। वह मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। 1983 के आसपास राजीव गांधी उन्हें पहली बार अमेठी लेकर आए थे। तब से वह यहीं के होकर रह गए। 1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद जब गांधी परिवार ने यहां से चुनाव लड़ना बंद किया तो भी शर्मा कांग्रेस पार्टी के सांसद के लिए काम करते रहे।
रायबरेली से सोनिया गांधी के सांसद चुने जाने के बाद उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते रहे। सोनिया गांधी के चुनाव नहीं लड़ने पर किशोरी को रायबरेली से दावेदार माना जा रहा था लेकिन पार्टी ने उन्हें रायबरेली के बजाय अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680