asd सीएम योगी ने किया ऐलान: डॉ. अंबेडकर के नाम से जाना जाएगा आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन

सीएम योगी ने किया ऐलान: डॉ. अंबेडकर के नाम से जाना जाएगा आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन

0

आगरा 07 मार्च। उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो स्टेशन के नाम में बदलाव की घोषणा कर दी गई है। आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है। स्टेशन का नाम बदलने के लिए यूपी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर मेट्रो स्टेशन नाम बदलने जाने का ऐलान किया। उन्होंने भाजपा के एससी मोर्चा सम्मेलन में इसका ऐलान किया। आगरा में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मेलन चल रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले दलित वोटरों को साधने के लिए पार्टी की ओर से बड़े स्तर पर जातीय सम्मेलनों के जरिए रणनीति तय की जा रही है।

भाजपा एससी मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की। इससे पहले आगरा मेट्रो के मनकामेश्वर स्टेशन का नाम डॉ. अंबेडकर पर रखने की मांग हो रही थी। आगरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित ‘अनुसूचित जाति महासम्मेलन’ और ₹5,198 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण- शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी ने इस संबंध में घोषणा की।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के दबे कुचले लोगों का हित किया। आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का सम्मान हो रहा है। बाबा साहेब का सम्मान का मतलब दबे कुचले लोगों का सम्मान, संविधान का सम्मान। पीएम ने महर्षि बाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण किया। इसी तरह वाराणसी में सांसद बनने के बाद संत रविदास जी ने नाम का प्रसार किया। आज वाराणसी में घाटों में सुंदरता है।

आगरा के महत्वपूर्ण स्टेशन का नाम बाबा साहेब के नाम पर किया गया। आज 5248 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी आगरा को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के जितने भी अनुसूचित जाति के छात्र हैं, उनकी स्कालरशिप दोगुनी की गई है। आज अनुसूचित जाति के जितने भी लोग हैं, वह जहां पर रह रहे हैं, उस जमीन का पट्टा उनके नाम पर किया जाएगा। फिर उन्हें आवास की सुविधा दी जा रही है।
भापजा वही पार्टी है जिसने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की। पीएम की अवधारणा सबका साथ सबका विकास के साथ देश आगे बढ़ रहा है। आप सब लोग आए हैं तो ब्रज भूमि का भ्रमण जरूर कीजिए। आगरा शिवाजी महाराज की पराक्रम की जमीन है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने बीजेपी अनुसूचित मोर्चा की ओर से आयोजित ‘अनुसूचित जाति महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस ने लंबे समय तक इस देश का शासन चलाया है। उन्होंने अपने शासनकाल में हमारे दलित भाइयों को, अनुसूचित जाति के भाइयों को कभी भी मानवता और इंसानियत की दृष्टि से नहीं देखा। जब उन्होंने देखा तो वोटबैंक की राजनीति को ध्यान में रखकर देखा, लेकिन भाजपा वैचारिक पार्टी है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब हम सत्ता में भी नहीं थे, तब भी हमने एकात्म मानववाद की दृष्टि से ये कहा था। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भला नहीं होगा, तब तक देश तरक्की नहीं करेगा। समाज में दलित, शोषित, वंचित, पीड़ित जिसको लोगों ने वोटबैंक की राजनीति से देखने का उपकरण समझ है, जब तक उसे हम प्रथम पंक्ति में लाकर खड़ा नहीं करेंगे, बराबरी का हाथ नहीं बढ़ाएंगे, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680