asd एसपी ऑफिस में युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग

एसपी ऑफिस में युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग

0

शाहजहांपुर 05 मार्च। सुनवाई न होने पर एक युवक ने मंगलवार को एसपी दफ्तर में खुद को आग लगा दी। वह गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने कंबल डालकर आग पर काबू पाया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आत्मघाती कदम उठाने से पहले ताहिर अली ने गाड़ी गायब होने के मामले में पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।

एसपी दफ्तर के गेट पर ताहिर अली जब खुद को आग लगा रहा था, तभी कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे थे। किसी ने उसे रोकने का प्रयास किया। जब वह पूरी तरह आग की लपटों से घिर गया, तो भागता हुआ एसपी दफ्तर पहुंचा। लपटों से घिरे युवक को देखकर अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे ताहिर को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक एक युवक ने ताहिर अली की दो पिकअप गाड़ियां किराये पर ली थीं। कुछ समय बाद उसने किराया देने से मना कर दिया था। मामला पुलिस तक गया तो पुलिस ने गाड़ी को चौकी में खड़ा करवा दिया था। अब उसकी गाड़ी पुलिस चौकी से गायब हो गई। ताहिर अली अपनी गाड़ी का पता लगाने के लिए चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही थी। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। ताहिर को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तीन लोगों के उकसाने पर ताहिर अली ने खुद को आग लगाई है। जानकारी होते ही स्टाफ ने तुरंत आग को बुझाया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680