asd मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित

मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित

0

नई दिल्ली 09 जनवरी। भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आज भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया. इस बार मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिला है.

बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए गया था. उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता. इसके अलावा एशियाई चैम्पियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई।

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी के लिए आज का दिन बेहद खास है। उन्हें आज राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विश्व कप 2023 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले इस भारतीय गेंदबाज के साथ राष्ट्रपति भवन उनकी मां अंजुम आरा भी पहुंची थीं। जब शमी अवॉर्ड ले रहे थे तो मां इस गौरवान्वित पल के दौरान अपने बेटे को निहारती नजर आईं।
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 9 जनवरी 2024 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वनडे विश्व कप 2023 में सनसनीखेज प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शमी के नाम की सिफारिश की थी। शमी ने विश्व कप 2023 को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में समाप्त किया। उन्होंने 7 मैचों में 24 विकेट लिए थे।

वहीं अपने करियर में अब तक 64 टेस्ट मैच में 229 विकेट लेने वाले उत्तर प्रदेश में जन्मे इस क्रिकेटर ने कहा, ‘‘यह सपने के सच होने जैसा है, यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है, मेरी कड़ी मेहनत का फल है।’ शमी ने कहा, ‘कोई भी आपकी किस्मत नहीं बदल सकता। अगर नियति ने कुछ भी तय कर दिया है, तो वह होकर ही रहेगा। व्यक्ति को अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए और उसका फल अवश्य मिलेगा।’

ये खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित
अर्जुन अवॉर्ड- ओजस प्रवीण देवताले (आर्चरी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सिंग), आर वैशाली (चेस), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानू (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ( शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (रेसलिंग), अंतिम पंघाल (रेसलिंग), नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), इलूरी अजम कुमार (दृष्टिबाधित क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)।

उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार
आज सम्मान समारोह के दौरान ललित कुमार को कुश्ती के लिए, आर बी रमेश को चेस के लिए, महावीर प्रसाद सैनी को पैरा एथलीटिक्स के लिए, शिवेंद्र सिंह को हॉकी और गणेश प्रभाकर को मलखंभ की उल्लेखनीय कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया है.

उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवन पर्यंत श्रेणी): जसकीरत सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), भास्करन ई (कबड्डी), जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस).

जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार: मंजूषा कंवर (बैडमिंटन), विनीत कुमार शर्मा (हॉकी), कविता सेल्वराज (कबड्डी).

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2023: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (समग्र विजेता विश्वविद्यालय), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (प्रथम रनर अप), कुरूक्षेत्र (द्वितीय रनर अप).

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680