asd भ्रष्टाचार के जरिए पैसा कमाने के लिए भाजपा सरकार बनाती है योजनाएंः अखिलेश यादव

भ्रष्टाचार के जरिए पैसा कमाने के लिए भाजपा सरकार बनाती है योजनाएंः अखिलेश यादव

0

लखनऊ 09 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, अपराध लगातर बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूट और महिला अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कानून व्यवस्था पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। भाजपा हटेगी तभी कानून व्यवस्था में सुधार होगा।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में विभिन्न जिलों से आये कार्यकतार्ओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हर योजना और काम में भ्रष्टाचार और लूट है। यह सरकार भ्रष्टाचार के जरिए पैसा कमाने के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाती है और अपने लोगों से लूट कराती है। उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन इसका जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। भाजपा की गलत नीतियों से गरीब और गरीब होता जा रहा है। शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। सरकारी स्कूल बंद किये जा रहे है। छात्र और अभिभावक बेबस है। सरकारी अस्पतालों में दवा इलाज नहीं मिल पाता है। इस सरकार ने अस्पतालों की दुर्दशा कर दी। मेडिकल कॉलेजों में मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं है। सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी तब तक राज्य की हालत खराब होती रहेगी।

यादव ने कहा कि भाजपा भूमाफिया बन गयी है। भाजपा के लोग सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। तालाब, पार्क अन्य सरकारी जमीन पर भाजपाई अवैध कब्जा कर रहे हैं। जमीनों पर कब्जा करना ही भाजपा का एजेण्डा है। भाजपा सरकार ने अपने लोगों को लाभ दिलाने के लिए प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों को उजाड़ दिया, उन्हें अधिग्रहीत जमीनों और दुकानों का उचित मुआवजा भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आरएसएस उत्तर प्रदेश में नागपुर जैसा केन्द्र बना रही है। भाजपा समाज में झूठ और नफरत फैलाती है। झूठ फैलाकर विरोधियों को बदनाम करती है। नफरत फैलाकर समाज में दूरियां बढ़ाती है। भाजपा का सच से कोई सम्बंध नहीं है। भाजपा की कथनी-करनी में जमीन आसमान का अंतर है। बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा से पूरी तरह सजग रह कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। बूथ-बूथ और घर-घर जाकर लोगों से संवाद और गहन सम्पर्क करके चुनाव की तैयारी करते रहना है। वोटर लिस्ट पर विशेष ध्यान देना है। भाजपा वोटर लिस्ट को लेकर साजिश करती है। समाजवादी पार्टी के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि 2027 के चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680