asd मकान मालकिन चला रहा थी देह व्यापार का धंधा, 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

मकान मालकिन चला रहा थी देह व्यापार का धंधा, 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

0

बरेली 04 जुलाई। बरेली जिले में नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ कर चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 3200 रुपये, चार मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि नवाबगंज क्षेत्र एक गांव में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इनमें एक महिला मकान की मालिक है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

मोहल्ला गुलशन नगर के इस मकान में लंबे समय से देह व्यापार रैकेट चल रहा था। आए दिन अनजान लोगों के आने से मोहल्ले वालों को शक हुआ। वह लोग मकान पर नजर रखने लगे। बुधवार शाम के समय किसी व्यक्ति ने सूचना पुलिस को दी कि एक मकान में देह व्यापार हो रहा है। इस सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो खलबली मच गई।

मकान के अंदर चार महिलाएं और एक युवक था। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और पूछताछ की। पता चला कि सभी महिलाएं कस्बे की ही रहने वाली हैं। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अरबाज निवासी बड़ी विहार थाना इज्जतनगर बताया। उसके पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं।
पुलिस के मुताबिक एक आरोपी महिला ने बताया कि यह मकान उसी का है। वह और उसकी साथी महिलाएं मिलकर यह काम करती हैं। अन्य तीन महिलाएं ग्राहकों को लाती हैं। ये सब रुपये कमाने के लालच में जिस्मफरोशी का धंधा करती थीं। जिन ग्राहकों के पास नकद पैसे नहीं होते तो उससे यूपीआई के जरिए रुपये लेती थीं।

जिस मकान में देह व्यापार रैकेट पकड़ा गया वह कस्बा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही है। हैरत की बात है कि काफी समय से अनैतिक गतिविधियां होने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं के साथ ही पांच पुरुषों को भी पकड़ा था। इन सभी को पुलिस चौकी ले जाया गया। भीड़ जुटने पर पुलिस सभी को थाने ले गई। सांठगांठ के चलते इनमें से चार युवकों और एक महिला को छोड़ दिया गया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680