asd पुलिस की रेड में हकीम के घर से 300 असलहे और 50 हजार कारतूस समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

पुलिस की रेड में हकीम के घर से 300 असलहे और 50 हजार कारतूस समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

0

लखनऊ 27 जून। लखनऊ में मोहर्रम से एक दिन पहले हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस को हकीम के घर से 300 हथियार और 50 हजार कारतूस मिले। बारहसिंघा की खाल समेत कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। पुलिस 20 बोरियों में कारतूस भरकर ले गई। गुरुवार देर शाम तीन थानों की फोर्स ने हकीम सलाहुद्दीन उर्फ लाला के घर पर छापा मारा। जहां अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलती मिली। उसका घर मलिहाबाद थाने से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है।

फिलहाल, हकीम के घर के आसपास और गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। यूपी एटीएस भी एक्टिव हो गई है। मिर्जागंज निवासी सलाहुद्दीन उर्फ लाला (72) की पत्नी टीचर है। उसकी दो बेटियां हैं- एक नॉर्वे में और दूसरी लखनऊ में ही इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रही है।

एडीसीपी जितेंद्र दुबे का कहना है- आरोपी सलाहुद्दीन उर्फ लाला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया है कि उसके घर से ड्रिल मशीनों की आवाज आती रहती थी।
पुलिस के मुताबिक, सलाहुद्दीन उर्फ लाला के घर अवैध रूप से कारतूस और हथियार सप्लाई की सूचना मिली थी। इस पर मलिहाबाद, रहीमाबाद और माल थाने की फोर्स ने गुरुवार देर शाम छापा मारा। यहां सलाहुद्दीन अपनी पत्नी और बेटी के साथ मिला। इसके अलावा ओवैस नाम का युवक भी था। जांच-पड़ताल में सामने आया कि सलाहुद्दीन अवैध हथियारों की फैक्ट्री चला रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सलाहुद्दीन के घर से 20 बोरियों में करीब 50 हजार कारतूस बरामद हुए। वहीं, 300 अवैध हथियार भी मिले हैं। इनमें राइफल, माउजर और पिस्टल शामिल हैं। कुछ विदेशी हथियार भी बरामद हुए हैं, जिन्हें हकीम अपने शौक के लिए रखता था। हकीम के घर से किसी मशीन की आवाज आया करती थी। इसने अपने घर में ही किराए पर कमरे बनवा रखे थे। इन कमरों पर आए दिन कोई ना कोई 15 दिन या 20 दिन तक रुकने के लिए आता रहता था।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680