asd क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख टली

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख टली

0

वाराणसी 24 जून। भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) से सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज की शादी टलने की सूचना मिली है। दोनों के घरों में तैयारियां चल रही थीं। शादी की तारीख टल जाने से तैयारियां भी रोक दी गई हैं। वाराणसी के होटल ताज में रिंकू और प्रिया की शादी होनी थी।

आने वाले 18 नवंबर को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी होनी थी। नवंबर में होने वाली क्रिकेट टूर्नामेंट में रिंकू सिंह की व्यवस्तता के कारण यह शादी टाल दी गई है। होटल की बुकिंग को फरवरी माह के अंत में कर दिया गया है। तारीख अभी नहीं तय हुई है।

प्रिया के विधायक पिता तूफानी सरोज ने बताया कि रिंकू की घरेलू क्रिकेट में व्यस्तता के कारण शादी की डेट आगे बढ़ाई गई है। अक्टूबर से फरवरी के बीच रिंकू सिंह प्रदेश की टीम की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। इसके बाद रिंकू और प्रिया शादी करेंगे।

इससे पहले, 8 जून को लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी हुई थी। इसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन समेत 300 VIP गेस्ट शामिल हुए थे। अपनी सगाई में प्रिया सरोज काफी भावुक थीं और वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं थी। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

लोगों को न सिर्फ रिंकू बल्कि प्रिया का खूबसूरत अंदाज भी बेहद पसंद आया। प्रिया अपनी सगाई में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। सेरेमनी के बाद दोनों ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। मेहमानों और परिवारजन के साथ रिंकू-प्रिया ने जमकर डांस किया था।
सगाई में प्रिया ने रिंकू को कोलकाता से मंगवाई गई डिजाइनर रिंग पहनाई, जबकि रिंकू ने प्रिया को मुंबई से खरीदी गई डिजाइनर रिंग पहनाई। दोनों अंगूठियों की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपए थी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680