asd Perplexity अब एक्स पर बना सकता है एआई वीडियो

Perplexity अब एक्स पर बना सकता है एआई वीडियो

0

नई दिल्ली 23 जून। Perplexity AI ने AI के क्षेत्र में अपना एक और कदम बढ़ा दिया है, जिसका फायदा उन लोगों को होने वाला है, जो AI की सहायता से वीडियो जनरेट करना पसंद करते हैं। दरअसल, Perplexity द्वारा X (पहले ट्विटर) पर अपने चैटबॉट को वीडियो जनरेशन फीचर के साथ अपग्रेड कर दिया गया है, जिसके बाद लोगों ने इससे वीडियो क्लिप्स बनाना शुरू कर दी है। आगे इस Perplexity AI वीडियो जनरेशन टूल के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानते हैं, कि Perplexity चैटबॉट से वीडियो जनरेट कैसे करें?

क्या है नया फीचर?
Perplexity का ‘Ask Perplexity’ बॉट अब X पर आठ सेकंड के छोटे वीडियो क्लिप (ऑडियो के साथ) बना सकता है। आपको केवल @AskPerplexity को टैग कर एक छोटा प्रॉम्प्ट लिखना होता है और बदले में उन्हें एक AI वीडियो मिलता है जिसमें क्रिएटिव विजुअल्स, ऑडियो और संवाद शामिल होते हैं।

यह नया फीचर चैटबॉट के एंगेजमेंट को तो बढ़ा सकता है, लेकिन इसके साथ फर्जी और भ्रामक जानकारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। पहले से ही X को कंटेंट मॉडरेशन की ढिलाई को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी है, हालांकि Perplexity का दावा है कि उसने मजबूत कंटेंट फिल्टर लगाए हैं ताकि इस फीचर का गलत इस्तेमाल न हो सके।

Grok से मुकाबला तेज
यह फीचर AskPerplexity और एलन मस्क की xAI कंपनी द्वारा विकसित Grok के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी दर्शाता है। ये दोनों X पर सबसे अधिक एक्टिव और टेग किए जाने वाले ऑटोमेटेड अकाउंट्स में से हैं, हालांकि अभी Grok वीडियो जेनरेट नहीं कर सकता, जिससे Perplexity को बढ़त मिलती दिख रही है।

सेलिब्रिटी के बन रहें फिक्शनल वीडियो
इस नए वीडियो जनरेशन फीचर के आने के बाद लोगों ने इसे काफी तेजी से अपना लिया है, और अब लोगों ने इसका उपयोग सेलिब्रिटी के फिक्शनल वीडियो बनाने में शुरू कर दिया है। इसकी सहायता से अभी तक नेताओं, क्रिकेटर्स, और हीरो हीरोइनों के कई प्रकार के फिक्शनल वीडियो बनाए गए हैं।

अब WhatsApp पर भी उपलब्ध
Perplexity अपने चैटबॉट को ज्यादा सुलभ बनाने के लिए अब WhatsApp पर भी सेवा दे रहा है। अप्रैल 2025 से Perplexity AI व्हाट्सएप पर उपलब्ध है, जिससे यूजर बिना कोई अलग एप डाउनलोड किए, सीधे सवाल पूछ सकते हैं। इसके लिए आपको +1 (833) 436-3285 को सेव करना होगा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680