asd इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस इंदिरा बिल्ली का निधन

इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस इंदिरा बिल्ली का निधन

0

मुंबई 17 जून। फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। पॉपुलर एक्ट्रेस इंदिरा कौर जो इंदिरा बिल्ली के नाम से मशहूर थीं, उनका निधन हो गया है। इंदिरा बिल्ली के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है इंदिरा बिल्ली ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में जिंदगी की अंतिम सांस ली है और उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। हालांकि, उनके निधन की डेट और वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

इंदिरा के परिवार ने 16 जून को प्रार्थना सभा आयोजित की थी, जिस पर लिखा है, एक प्यारी पत्नी, मां, बहन और दादी की याद में। गहरे दुख के साथ हम अपनी प्रिय श्रीमती इंदिरा मेहरा के निधन की खबर साझा करते हैं।

इंदिरा कौर जिन्हें इंदिरा बिल्ली के नाम से भी जाना जाता है, एक पॉपुलर इंडियन एक्ट्रेस थी। इंदिरा ने हिंदी और पंजाबी भाषा की फिल्मों में काम किया है और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। इंदिरा की बात करें तो साल 1936 में 6 अगस्त को इंदिरा का जन्म हुआ था। इंदिरा कौर ने कई पंजाबी फिल्मों में बतौर डांसर काम किया है। साथ ही उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में छोटे रोल भी किए हैं।

इंदिरा कौर की बात करें तो इंदिरा का पालन-पोषण खारियान, गुजरात जिला, पंजाब, ब्रिटिश भारत (अब पाकिस्तान में) में हुआ है। साल 1947 में इंदिरा की फैमिली भारत के विभाजन से पहले वहां रहती थी। इसके बाद उनका परिवार इंडिया आ गया था और वो कानपुर, उत्तर प्रदेश में रहने लगे थे। इसके बाद साल 1952 में उनकी फैमिली मुंबई आ गई थी और उनके बड़े भाई ने वहीं पर बिजनेस सेटअप कर लिया।
उन्होंने शिव कुमार मेहरा से शादी रचाई थी, जो कुमार टॉकीज के ऑनर थे। दिल्ली के रहने वाले शिव कुमार मेहरा से शादी करने के बाद इंदिरा ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680