asd यूपी के 54 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट आने की संभावना

यूपी के 54 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट आने की संभावना

0

लखनऊ 17 जून। देश में मानसून की आहट आने लगी है। सोमवार को पूरे प्रदेश में कहीं ज्यादा तो कहीं धीमी बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से खासी राहत मिली। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज 54 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। पूर्वांचल में भी ठीकठाक बारिश हुई। गोंडा में 83 मिमी., बस्ती में 56, लखीमपुर खीरी में 66.4 मिमी. बारिश शाम पांच बजे तक रिकॉर्ड की गई। इससे प्रदेश के करीब सभी जिलों में तापमान सामान्य से नीचे आ गया और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

मौसम में आए बदलाव से तापमान में औसतन 2-4 डिग्री की गिरावट रही जो अगले तीन से चार दिन में 3-7 डिग्री तक हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी में बारिश 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आज यहां पर वज्रपात की चेतावनी
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के इलाके हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 से 20 जून को बिहार से कुशीनगर, गोरखपुर होते हुए रास्ते यूपी में मानसून की एंट्री होगी। पिछली बार 20 जून को मानसून आने की संभावना जताई गई थी, लेकिन यह 10 दिन की देरी से आया था। जबकि केरल में तय डेट से दो दिन पहले 30 मई को एंट्री कर गया था।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680