asd हरियाणावीं मॉडल की नहर में मिली लाश, हाथ और छाती पर बने टैटू से हुई पहचान

हरियाणावीं मॉडल की नहर में मिली लाश, हाथ और छाती पर बने टैटू से हुई पहचान

0

खरखौदा 16 जून। हरियाणावीं मॉडल और पानीपत की रहने वाली शीतल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार की देर रात मॉडल का शव खरखौदा में खांडा व झरोठी गांव के बीच एनसीआर वाटर चैनल में मिला था।

जिसकी पहचान अब हरियाणवीं एल्बम में मॉडल रही है और पानीपत के खलीला माजरा की रहने वाली, शीतल के रूप में हुई है। जो वर्तमान में पानीपत की सतकरतार कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी। रविवार को ही मृतक शीतल की बहन ने पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रीयल थाने में शीतल की गुमशुगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

शनिवार (14 जून) को वह घर से शूटिंग के लिए निकली थी। इस दौरान उसने बहन नेहा को कॉल कर कहा था कि बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है। उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद कॉल कट गई।

इसके बाद सोमवार सुबह शीतल की लाश सोनीपत से बरामद हुई। सोनीपत पुलिस ने पुष्टि कर दी कि यह लाश शीतल की है। वहीं आरोपी बॉयफ्रेंड की कार भी रविवार सुबह दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी, जिसमें से युवक को लोगों ने निकाल लिया, लेकिन मॉडल गायब थी।

बहन नेहा ने बताया कि करीब 6 माह पहले से ही शीतल शूटिंग करने लगी थी। उसने कई गानों में शूटिंग की है। वह इसराना के रहने वाले सुनील के करनाल के मॉडल टाउन में स्थित होटल सुकून में काम करती थी। इसी दौरान उसने शूटिंग भी करनी शुरू की थी। होटल में काम करने के दौरान ही सुनील ने शीतल के साथ दोस्ती की थी।

नेहा ने बताया कि इसके बाद सुनील उससे शादी करने की बात कहने लगा। इस बीच शीतल को पता चला कि सुनील पहले से ही शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। इसके बाद शीतल ने उसे मना कर दिया और वहां काम भी करना बंद कर दिया, लेकिन सुनील ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

नेहा ने बताया कि 14 जून की रात डेढ़ बजे शीतल ने उसे वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की थी। इस दौरान उसने बताया था कि वह काम से निकल रही है और घर आ रही है। सुनील यहां भी पहुंच गया है और उसने उसके साथ मारपीट भी की है। उसकी गर्दन पर चोट भी मारी है। वह उसे जबरन उसके साथ चलने के बारे में कह रहा है।

शीतल ने कहा, थोड़ी देर में आऊंगी, फिर संपर्क टूट गया: हालांकि शीतल ने कुछ ही देर में घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद से उससे संपर्क टूट गया। रविवार को कार नहर में मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद कहानी का पता लगा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680