asd नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी, महेश कुमार ने किया टॉप

नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी, महेश कुमार ने किया टॉप

0

लखनऊ, 14 जून। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 की परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है। NTA ने आज आधिकारिक वेबसाइट पर नीट यूजी 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 12,36,531 छात्रों ने सफलता हासिल की है। राजस्थान के महेश कुमार ने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया दूसरे स्थान पर रहे।
नीट यूजी 2025 परीक्षा में सीकर का छात्र पूरे देश में अव्वल रहा है. सीकर में पढ़ाई करने वाले हनुमानगढ़ के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर कमाल कर दिया है. इन्होंने सीकर के एक कोचिंग संस्थान से नीट यूजी परीक्षा की तैयारी की थी. नीट यूजी टॉपर महेश कुमार ने 720 में से 686 अंक हासिल किए हैं. नीट यूजी 2025 AIR 1 महेश कुमार के माता-पिता सरकारी नौकरी करते हैं.

नीट यूजी 2025 टॉपर लिस्ट
रैंक नाम पर्सेंटाइल राज्य
1 महेश कुमार 99.9999547 राजस्थान
2 उत्कर्ष अवधिया 99.9999095 मध्य प्रदेश
3 कृषंग जोशी 99.9998189 महाराष्ट्र
4 मृणाल किशोर झा 99.9998189 दिल्ली
5 अविका अग्रवाल 99.9996832 दिल्ली
6 जेनिल विनोदभाई भयानी 99.9996832 गुजरात
7 केशव मित्तल 99.9996832 पंजाब
8 झा भव्य चिराग 99.9996379 गुजरात
9 हर्ष केदावत 99.9995474 दिल्ली
10 आरव अग्रवाल 99.9995474 महाराष्ट्र

टॉप 10 में दिल्ली से 3 टॉपर
नीट यूजी टॉपर लिस्ट 2025 में टॉप 10 स्टूडेंट्स में से 3 दिल्ली से हैं. इस साल टॉप 10 में कोई भी स्टूडेंट यूपी या बिहार से नहीं है. वहीं, महाराष्ट्र से 2, गुजरात से 2, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब से 1-1 टॉपर हैं. इस साल यूपी के 333088 स्टूडेंट्स ने नीट यूजी परीक्षा दी थी. इनमें से 170684 सफल हुए हैं. राजस्थान से 176181 कैंडिडेट्स ने नीट यूजी परीक्षा दी थी. इनमें से 119865 ने सफलता हासिल की है. वहीं, बिहार से 159167 स्टूडेंट्स नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 80954 सफल हुए हैं.
नीट यूजी रिजल्ट 2025 टॉप 10 लिस्ट में सिर्फ एक लड़की का नाम है, बाकी सभी टॉपर्स लड़के हैं.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680