asd स्वामी प्रसाद मौर्य ने गठित किया लोक मोर्चा, खुद को घोषित किया सीएम पद का उम्मीदवार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने गठित किया लोक मोर्चा, खुद को घोषित किया सीएम पद का उम्मीदवार

0

लखनऊ 12 जून। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2027 से पहले एक और मोर्चे का गठन हो गया है. स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में लोक मोर्चे का गठन हुआ है. नौ दलों को मिलाकर यह नया मोर्चा बना है. मोर्चे की तरफ से स्वामी प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री का चेहरा भी घोषित कर दिया गया है.

यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रासाद मौर्य के नेतृत्व में नौ पार्टियों ने मिलकर गुरुवार को लोक मोर्चे का गठन किया. इस मौके पर मीडिया के सामने स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है. उत्तर प्रदेश में हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़ाया जा रहा है. जनता को सिर्फ पांच किलो फ्री राशन पर ही छोड़ दिया गया है. किसी को रोजगार नहीं मिल रहा है. युवा बेरोजगार हैं, परेशान हैं.

मौर्य ने कहा कि जाति विशेष के लोग सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी कर रहे हैं. प्रदेश में आतंक का नंगा नाच चल रहा है. लेकिन, सरकार आंखें मूंदे बैठी है. जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है. यही सोचकर अब नौ पार्टियों को मिलाकर हमने लोक मोर्चा बनाया है.

विधानसभा चुनाव-2027 में लोक मोर्चा अपने उम्मीदवार उतारेगा और जनता के दुख दर्द को दूर करने का काम करेगा. लोक मोर्चा के साथ आई सभी पार्टियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया है.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह भी बताया कि मैंने पद का कोई लालच नहीं किया. MLA, MLC, नेता विरोधी दल, मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव जैसे कोई भी पद हों, अगर वह आन्दोलन में बाधा बनता दिखाई दिया तो उसे त्याग दिया.

लोक मोर्चा में ये पार्टियों का गठबंधन
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष: स्वामी प्रसाद मौर्य
राष्ट्रीय समानता दल, राष्ट्रीय अध्यक्ष: मोती लाल शास्त्री
सम्यक पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष: डॉ. राजामणि सुव्वैया राय, संस्थापक तपेन्द्र प्रसाद (पूर्व IAS)
जनसेवा दल, राष्ट्रीय अध्यक्ष: विनेश ठाकुर
पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष: राजेश सिद्धार्थ, संस्थापक डॉ. बीपी अशोक (पूर्व IPS)
सर्वलोकहित समाज पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष: सत्य नारायण मौर्य
स्वतन्त्र जनता राज पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष: घनश्याम कोरी
सबका दल (U), राष्ट्रीय अध्यक्ष: प्रमोद लोधी
लोकतन्त्र सुरक्षा पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष: राजकुमार सैनी (पूर्व सांसद)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680