asd तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य, 1 जुलाई से नियम लागू

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य, 1 जुलाई से नियम लागू

0

नई दिल्ली 12 जून। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़ा एक अहम बदलाव किया है। 1 जुलाई से तत्काल कोटे के तहत टिकट सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स यानी (यात्रियों) को ही उपलब्ध होंगे। यह नियम आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों पर लागू होगा। रेल बोर्ड ने यह फैसला तत्काल बुकिंग को अधिक पारदर्शी और आम यात्रियों के लिए सुलभ बनाने के मकसद से लिया है।

रेलवे ने तत्काल टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए यह अहम कमद उठाया है। 1 जुलाई से तत्काल योजना के अंतर्गत टिकट केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेंगे, जो आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिए आधार ऑथन्टिकेशन द्वारा लॉगिन करेंगे। इसके अलावा 15 जुलाई से सभी यात्रियों के लिए आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया जाएगा।

रेलवे बोर्ड से सभी जोनल रेलवे को भेजे आदेश में कहा गया है “01-07-2025 से, तत्काल योजना के तहत टिकट IRCTC की वेबसाइट या ऐप से केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही बुक कर सकते हैं।” IRCTC भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट है। आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता का मतलब है कि आपका आधार कार्ड IRCTC अकाउंट से लिंक होना चाहिए।
इतना ही नहीं, 15 जुलाई, 2025 से एक और नियम लागू होगा। अब तत्काल टिकट बुक करते समय आधार से लिंक OTP भी डालना होगा। OTP आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा।

टिकट एजेंटों के लिए भी नया नियम
रेलवे ने टिकट एजेंटों के लिए भी नियम बनाए हैं। एजेंट अब तत्काल टिकट बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। AC क्लास के लिए यह समय सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक और नॉन-AC क्लास के लिए सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा।

क्रिस को दे दी गई है सूचना
रेलवे मंत्रालय ने CRIS और IRCTC को जरूरी बदलाव करने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि CRIS रेलवे के लिए IT सिस्टम बनाती है। IRCTC इन बदलावों को सभी रेलवे डिवीजनों तक पहुंचाएगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680