asd केरल में सिंगापुर के कार्गो शिप में आग लगी, 22 क्रू मेंबर्स में से 5 घायल, 4 लापता

केरल में सिंगापुर के कार्गो शिप में आग लगी, 22 क्रू मेंबर्स में से 5 घायल, 4 लापता

0

कोच्चि 09 जून। केरल तट के पास नवी मुंबई जा रहे सिंगापुर फ्लैग वाले एक कंटेनर जहाज में आग लग गई है। जहाज की पहचान एमवी वान हाई 503 के रूप में की गई है। यह जहाज 7 जून को कोलंबो से रवाना हुआ था और इसे 10 जून को एनपीसी मुंबई पहुंचना था। बताया जा रहा है कि सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे नौसेना को जहाज के अंडरडेक में आग लगने की सूचना मिली।

इंडियन कोस्ट गार्ड की तरफ से बताया गया कि केरल तट से 130 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम में सिंगापुर ध्वज वाले MV WANHAI503 पर विस्फोट के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। ICG विमान ने घटनास्थल का आकलन किया और हवाई मार्ग से गिराए जाने योग्य सामान गिराया। इसके साथ ही बचाव के लिए 4 ICG जहाजों को भेजा गया।
इंडियन कोस्ट गार्ड के मुताबिक घटना के दौरान कार्गो पर 18 क्रू मेंबर्स सवार थे। इनमें से 4 मेंबर्स लापता बताए जा रहे हैं, 5 घायल हैं। न्यू मंगलौर के पास इंडियन कोस्ट गार्ड के शिप- राजदूत, अर्नवेश, सचेत, समुद्र प्रहरी, राजदूत और सी-144 रेस्क्यू में जुटे हैं।

इंडियन नेवी का INS सूरत भी ऑपरेशन में शामिल है। कोच्चि के नेवी एयर स्टेशन INS गरुड़ से नेवी डोर्नियर प्लेन की मदद की लेने की तैयारी की जा रही है।

वहीं नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, “आईएनएस सूरत को संकटग्रस्त जहाज को सहायता प्रदान करने के लिए सुबह 11 बजे पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा भेजा गया है।” केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के हवाले से बताया गया कि यह घटना कोझीकोड जिले के बेपोर तट से 78 समुद्री मील दूर हुई।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि बीस कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं और जहाज पर कई धमाके हुए हैं। घटना के वक्त जहाज पर 22 चालक दल के सदस्य थे, जिनमें से 18 लोग बचाव नाव के साथ समुद्र में कूद गए। जहाज अभी तक डूबा नहीं है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680