asd 2022 से पहले हासिल की दो डिग्रियां भी अब होगी मान्य: यूजीसी

2022 से पहले हासिल की दो डिग्रियां भी अब होगी मान्य: यूजीसी

0

नई दिल्ली 09 जून। किसी छात्र ने यदि वर्ष 2022 से पहले भी एक साथ दो डिग्रियां हासिल कर रखी है तो वह सभी डिग्रियां अब मान्य होगी। बशर्ते इन डिग्री कोर्सों को शुरू करने के लिए विश्वविद्यालयों ने अपनी काउंसिल या आयोग से उसकी मंजूरी ली थी।

दरअसल यूजीसी ने यह निर्देश तब दिया है, जब 13 अप्रैल 2022 को एक साथ दो डिग्री को मान्यता देने के उसके आदेश में यह कहा गया था कि यदि इससे पहले कही भी एक साथ दो डिग्री कोर्स संचालित किए जा रहे है तो उसकी डिग्रियां अमान्य होगी।
यूजीसी के इस आदेश के बाद देश के कई विश्वविद्यालयों और एक साथ दो डिग्री कोर्स कर रहे छात्रों ने आपत्ति खड़ी की। साथ ही यूजीसी को बताया कि उन्होंने इन कोर्सों को नियमों के तहत और काउंसिल से अनुमति लेकर शुरू किया था।

इसके बाद यूजीसी ने तीन अप्रैल 2025 को आयोग की बैठक में इसमें बदलाव का फैसला लिया। जिसमें अब अनुमति लेकर 2022 से पहले भी एक साथ दो डिग्री कोर्स संचालित किए जा रहे थे, तो उनकी डिग्री अब मान्य होगी। उनकी पढ़ाई बेकार नहीं जाएगी।

यूजीसी ने 13 अप्रैल 2022 की गाइडलाइंस में एक साथ दो डिग्रियां हासिल करने के जो नियम निर्धारित किए है, उसके तहत एक साथ दो डिग्री हासिल करने के लिए कोई भी छात्र फिजिकल मोड में दो पूर्णकालिक कोर्स में दाखिला ले सकते है, लेकिन दोनों कक्षाओं का समय सामान नहीं होना चाहिए। छात्र चाहें तो इसके तहत एक कोर्स को फिजिकल तो दूसरे को दूरस्थ या ऑनलाइन मोड में अपना सकते है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680