शामली 04 जून। शामली में बदमाशों ने पानीपत हाईवे पर एक कैशियर से 29 लाख रुपए लूट लिए। कैशियर अपने ड्राइवर के साथ मेरठ से पेमेंट लेकर लौट रहा था। मंगलवार रात करीब 8 बजे हाईवे पर ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो ने उनकी कार को ओवरटेक किया। फिर कार रुकवा ली।
बोलेरो से उतरे 3 बदमाशों ने खुद को GST अफसर बताया और सारा कैश लूट ले गए। यह वारदात घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में गांव बलवा के पास रेलवे फ्लाईओवर के निकट की है। डीआईजी सहारनपुर अभिषेक कुमार समेत जिले के पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। कैशियर और ड्राइवर के बयान लिए हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पानीपत निवासी व्यापारी ललित का कैशियर अनिल, अपने ड्राइवर सतनाम के साथ मेरठ से कैश लेकर लौट रहा था। रात करीब 8 बजे जैसे ही वह बलवा गांव के पास पहुंचे, तभी एक सफेद बोलेरो जिस पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था। उनकी कार के आगे आकर रुक गई।
बोलेरो में सवार चार-पांच बदमाशों ने खुद को GST अधिकारी बताकर जांच के नाम पर उनकी गाड़ी रुकवा ली। इससे पहले कि कैशियर कुछ समझ पाता, बदमाशों ने गाड़ी में रखे करीब 29 लाख रुपए कैश लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 को कॉल कर जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक कुमार, शामली SOG व कई पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ पहुंचे। डीआईजी ने खुद कैशियर और चालक से पूरे मामले की जानकारी ली।
व्यापारियों से हुई लूट की घटना शामली मुख्यालय से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर हुई। जहां पर करीब 2 किलोमीटर दूर नवनिर्माण बलवा पुलिस चौकी बन रही है।
डीआईजी अभिषेक से पीड़ित सतनाम ने बताया कि आरोपियों ने बोलेरो को हाईवे के साइड में खड़ी हुई थी। जिसे एक गाड़ी से हम लोगों को आगे रोड होल्ड अप कर रोका गया। कार की जांच-पड़ताल की। रुपए से भरा बैग लेकर हमें रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।
चालक सतनाम में बताया कि उन्होंने थाने का नाम नहीं बताया था। थाने ले जाने की धमकी दे रहे थे। जहां रास्ते में उन्होंने करीब 29 लाख रुपए का बैग अपने कब्जे में लिया। हमें बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शामली SOG समेत कई टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।