asd बांके बिहारी मंदिर निजी प्रॉपर्टी नहीं

बांके बिहारी मंदिर निजी प्रॉपर्टी नहीं

0

मथुरा 02 जून। उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का मुद्दा लगातार गहराता जा रहा है। वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर पर कॉरिडोर निर्माण के लिए सरकार की ओर से ट्रस्ट गठन के लिए जारी अध्यादेश का विरोध लगातार जारी है। रविवार को डीएम, एसएसपी और विकास प्राधिकरण के वीसी एक बार फिर गोस्वामियों से बातचीत करने पहुंचे। अब गोस्वामियों ने स्पष्ट कह दिया है कि यदि सरकार अपनी मंशा के अनुरूप मंदिर और पैसा चाहती है तो वे अपने ठाकुरजी को लेकर परिवार सहित यहां से पलायन कर जाएंगे। हालांकि, अधिकारी अभी भी बातचीत के माध्यम से सहमति बनने का दावा कर रहे हैं। वहीं बांके बिहारी मंदिर पर करीब 5 एकड़ में कॉरिडोर निर्माण के लिए ट्रस्ट गठन के लिए सरकार की ओर से जारी अध्यादेश को लेकर गोस्वामीजनों में आक्रोश है।

वहीं बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। राजस्व अभिलेखों में बांके बिहारी मंदिर किसी की निजी प्रॉपर्टी नहीं है, बल्कि मंदिर की जगह राजस्व अभिलेखों में गोविंद देव के नाम से दर्ज है।

गौरतलब है कि बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए अधिसूचना जारी होने और प्रदेश सरकार द्वारा ट्रस्ट बनाए जाने की घोषणा के बाद यह प्रकरण काफी गर्माया हुआ है। मंदिर के गोस्वामी कह रहे हैं कि यह उनकी निजी प्रॉपर्टी है। सरकार इसमें हस्तक्षेप ना करे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी गोस्वामियों को समझाने में लगे हुए हैं। इस बीच प्रशासन द्वारा जो अभिलेख निकाले गए हैं, उसके अनुसार बिहारी जी मंदिर जहां बना है, वह जगह गोविंद देव के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार मौजा वृंदावन बांगर के राजस्व अभिलेख/खतौनी में श्री बांकेबिहारी मन्दिर के नाम से कोई भूमि अंकित नहीं है। बल्कि वृंदावन बॉगर के नॉन जेडए की खेवट मुहाल कलॉ गोविन्द देव जी खेवट संख्या 103, खसरा संख्या 598, क्षेत्रफल 299.65 एकड़ है। राजस्व अभिलेखों में ये जगह गोविंद देव के नाम से है और इसके कुछ हिस्से पर बांके बिहारी मंदिर बना हुआ है। हालांकि नगर निगम में गृह कर और जलकर बांके बिहारी मंदिर के नाम है।

नगर निगम के गृहकर/जलकर अभिलेखों में भवन संख्या 170-170/7 बिहारीपुरा वृंदावन में स्वामित्व के स्तम्भ में बिहारी जी महाराज का नाम अंकित चला आ रहा है। वहीं विद्युत विभाग के बिल के अनुसार कनेक्शन संख्या 9009104000 बॉकेबिहारी मन्दिर के नाम से दर्ज चला आ रहा है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680