asd गोंडा में एक लाख का इनामी सोनू पासी ढेर, मुठभेड़ में SHO को भी लगी गोली

गोंडा में एक लाख का इनामी सोनू पासी ढेर, मुठभेड़ में SHO को भी लगी गोली

0

गोंडा 20 मई। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक मोस्ट वॉन्टेड बदमाश को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में SHO नरेंद्र राय को भी गोली लगी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। मारे गए बदमाश पर 1 लाख का इनाम घोषित था। करीब एक महीने पहले ही बदमाश ने एक घर में चोरी के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस इसे पकड़ने के लिए तलाश कर रही थी। बदमाश की पहचान सोनू उर्फ भुर्रे पासी के तौर पर हुई है। इसके बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। मुठभेड़ बेगमगंज थाना क्षेत्र में हुई। सोनू पासी परसपुर थाना का हिस्ट्रीशीटर था।

फरवरी 2021 में पुलिस ने सोनू पासी को गिरफ्तार किया था। हालांकि, कुछ महीनों बाद वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया। तब से वह फरार चल रहा था। सोनू के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती जैसे 48 से ज्यादा मुकदमे अयोध्या, बहराइच, बस्ती और आसपास के जिलों में दर्ज थे। 20 दिन पहले उस पर एक लाख का इनाम घोषित हुआ था।
SP विनीत जायसवाल ने बताया-सोनू सोमवार देर रात सनौली गांव के पास एक और वारदात की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ने के लिए उमरी-बेगमगंज, खोडारे पुलिस और एसओजी की टीमों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया।

रात 12:15 बजे सोनू बिना नंबर की बाइक से जा रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो उसने बाइक की स्पीड और बढ़ा दी। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख सोनू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली थानाध्यक्ष नरेंद्र राय की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सोनू के सीने में लग गई। पुलिस गाड़ी से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर लाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब 45 मिनट तक मुठभेड़ चली। उसके पास से एक बिना नंबर की बाइक, पिस्टल और तमंचा बरामद हुआ है। एडीजी गोरखपुर जोन ने 30 अप्रैल को उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680