asd निर्माणाधीन होटल के बेसमेंट की दीवार गिरी, ठेकेदार सहित तीन की मौत

निर्माणाधीन होटल के बेसमेंट की दीवार गिरी, ठेकेदार सहित तीन की मौत

0

नई दिल्ली 19 मई। बीते शनिवार शाम को आंधी-बारिश के दौरान पहाड़गंज में निर्माणाधीन होटल के बेसमेंट की दीवार गिर गई थी। हादसे में साइट के ठेकेदार प्रभु प्रसाद यादव के अलावा दो मजदूरों निरंजन और रोशन की मौत हो गई थी, जबकि एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया था। पहाड़गंज के आराकशा रोड पर निर्माणाधीन होटल के बेसमेंट में हुए हादसे की जांच जारी है। पुलिस ने रविवार को होटल के एक मालिक से बुलाकर कई घंटे पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की उन धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जो निर्माण, ध्वस्तीकरण या मरम्मत कार्य के दौरान लापरवाही और लापरवाही से मौत का कारण बनने से संबंधित हैं।

शुरुआती जांच में पता चला कि तीन लोग इस होटल में पार्टनर हैं। वह ही इसका निर्माण करवा रहे थे। पुलिस ने बाकी पार्टनरों को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दे दिया है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि साइट की जांच के लिए सोमवार को दिल्ली नगर निगम को पत्र लिखकर इसका निरीक्षण करने के लिए कहा जाएगा। निगम के अधिकारी इस बात की पड़ताल करेंगे कि सारा काम तय नियमों के अनुसार किया जा रहा था या नहीं।

वहीं दूसरी ओर रविवार को तीनों मृतक प्रभु प्रसाद यादव, निरंजन और रोशन के शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस के मुताबिक परिजन रविवार दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे। इसकी वजह से रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हुआ। सोमवार को तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं हादसे मेंं घायल छोटे लाल उर्फ छुट्टन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बाद नबी करीम थाने में शनिवार को ही लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई थी। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। इस बात का पता किया जा रहा है कि निर्माण में कहीं घटिया सामग्री का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा था।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने रविवार को साइट पर काम कर रहे कुछ मजदूरों को बुलाकर पूछताछ की। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680