asd हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 17 लोग जिंदा जले

हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 17 लोग जिंदा जले

0

हैदराबाद,19 मई। हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस में रविवार को आग लगने से आठ बच्चों सहित 17 लोग जिंदा जल गए। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत में भूतल पर आभूषण की दुकानें थीं, वहीं पहली, दूसरी मंजिल पर लोग परिवार के साथ रह रहे थे। आग रविवार सुबह छह बजे के आसपास लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। इस दौरान इमारत में कुल 30 लोग थे, जिनमें से 17 को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत में सुरंग की तरह एक प्रवेश द्वार था। पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए संकरी सीढ़ी थी। लोग इमारत से बाहर नहीं निकल पाए। सुबह नौ बजे आग पर काबू पा लिया गया। शटर-दीवार तोड़कर बचाव कर्मी पहली मंजिल पर पहुंचे, तबतक सब जल चुका था।

लोगों ने बताया कि एक महिला ने बच्चे को आग से बचाने के लिए गले से लगा लिया था। उसी हालत में महिला,बच्चे की खाक हो चुकी लाश मिली।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मृत लोगों की पहचान 30 वर्षीय अभिषेक मोदी, राजेंद्र कुमार (67), मुन्नीभाई (72), सुमित्रा (65), इराज (2 वर्ष), आरुषि जैन (17) हर्षाली गुप्ता (7 वर्ष) और शीतज जैन (37) के रूप में की गई है. पीड़ितों में दो बच्चे और एक नाबालिग है.

पुलिस का कहना है कि अब तक रेस्क्यू टीम ने 10 से 15 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया लिया है. स्थानीय विधायक ने स्थिति का आकलन करने और राहत प्रयासों में समन्वय स्थापित करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया .

घटना पर PM मोदी ने गहरा दुख जताया है। PMO ने X पर लिखा – ‘हैदराबाद में आग की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उन्हें संवेदनाएं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।’

पीएम राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680