asd आतंकियों ने धर्म देखकर मारा हमने कर्म को देखकर किया सफाया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर बड़ा हमला

आतंकियों ने धर्म देखकर मारा हमने कर्म को देखकर किया सफाया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर बड़ा हमला

0

श्रीनगर 15 मई। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला। रक्षा मंत्री ने सीधे पाकिस्तान का नाम लेकर हमला बोला। रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘आतंकवादियों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों को उनका ‘धर्म’ पूछकर मार डाला। उनके ‘कर्म’ को देखकर उनका सफाया कर दिया, यह हमारा ‘भारतीय धर्म’ है।’ रक्षा मंत्री सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उसे बाद आपने जो जवाब दिया उसे पूरी दुनिया ने देखा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि ऐसी विपरीत परिस्थितियों के बीच आपके बीच आकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आप सभी ने जो कुछ भी किया, उस पर पूरे देश को गर्व है। आपका रक्षा मंत्री होने से पहले मैं एक भारतीय नागरिक हूं। रक्षा मंत्री होने के अलावा मैं एक भारतीय नागरिक के तौर पर आपका आभार व्यक्त करने आया हूं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी सलाम करता हूं। मैं यहां उस ऊर्जा को महसूस करने आया हूं, जिसने दुश्मनों को तबाह कर दिया। जिस तरह से आपने सीमा पार पाकिस्तानी चौकियों और बंकरों को नष्ट किया, मुझे लगता है कि दुश्मन इसे कभी नहीं भूल पाएंगे।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ऑपरेशन का नाम भर नहीं है, बल्कि यह एक प्रतिबद्धता है। एक ऐसी प्रतिबद्धता, जिसमें भारत ने दिखा दिया कि हम सिर्फ रक्षा नहीं करते, जब वक्त आता है, तो हम कठोर निर्णय भी लेते हैं।
यह ऑपरेशन, उस एक-एक जवान की आंखों में देखा गया सपना था कि हर आतंकी ठिकाना, चाहे वो घाटियों में छुपा हो या बंकरों में दबा हो, हम वहां पहुंचेंगे और दुश्मन की छाती चीरकर, हम उन आतंकी ठिकानों को खत्म करके ही लौटेंगे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680