asd Paytm की गेमिंग कंपनी First Games को 5712 करोड़ का GST नोटिस

Paytm की गेमिंग कंपनी First Games को 5712 करोड़ का GST नोटिस

0

नई दिल्ली 30 अप्रैल। Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications Ltd ने बताया है कि उसकी सब्सिडियरी First Games Technology Pvt Ltd को GST डिपार्टमेंट (DGGI) की ओर से एक बड़ा कारण बताओ नोटिस मिला है. इसमें कंपनी पर करीब 5712 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया बताया गया है, जो जनवरी 2018 से मार्च 2023 तक की अवधि का है. इसके साथ ही ब्याज और जुर्माना भी जोड़कर मांगा गया है.

Paytm ने कहा है कि ये सिर्फ उनकी कंपनी का मामला नहीं है, बल्कि पूरी ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़ा मुद्दा है, जिसे लेकर पिछले 18 महीने से विवाद चल रहा है. DGGI का कहना है कि गेमिंग कंपनियों को टोटल एंट्री अमाउंट पर 28% GST देना चाहिए, जबकि अभी तक कंपनियां सिर्फ प्लेटफॉर्म फीसपर 18% GST देती रही हैं.

Paytm ने कहा कि इस तरह के नोटिस पहले भी कई ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को मिल चुके हैं. यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है और कोर्ट ने कई कंपनियों को फिलहाल राहत भी दी है. इन्हीं के आधार पर First Games भी कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाली है,ताकि टैक्स नोटिस को कानूनी आधार पर चैलेंज किया जा सके.

First Games का कहना है कि यह नोटिस 1 अक्टूबर 2023 को GST नियमों में हुए बदलाव को पुराने समय से लागू कर रहा है, जो कि कानूनन सही नहीं है. कंपनी कोर्ट से अंतरिम राहत मांगेगी, जैसा कि बाकी कंपनियों को मिला है.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680