asd कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 की मौत, पीएम मोदी ने दो-दो लाख रुपए देने का किया एलान

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 की मौत, पीएम मोदी ने दो-दो लाख रुपए देने का किया एलान

0

कोलकाता 30 अप्रैल। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक होटल में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 14 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में मछुआ फलमंडी के पास स्थित रितुराज होटल में मंगलवार रात को यह आग लगी। आग की सूचना मिलते ही कई फायर​ ब्रिगेड की मौके पर पहुंची और इसपर काबू पाया। कई लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है।

घटना की जानकारी देते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि श्रतुराज होटल में यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे हुई। पुलिस ने 14 शव बरामद कर लिए है। कई लोगों को बचाव टीमों ने बचा लिया है। फिलहाल आग को बुझा दिया गया। राहत और बचाव कार्य जारी है।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोलकाता के होटल में लगी आग इतनी भीषण थी कि लोग बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई और काफी लोगों को बचाया। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकात के एक होटल में आग लगने और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है तथा मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) को दो-दो लाख रुपये तथा जख्मी लोगों को 50,000-50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। जख्मी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। जख्मी लोगों को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680