asd 19 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है विज्ञापन

19 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है विज्ञापन

0

लखनऊ 28 अप्रैल। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 19 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां होनी हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. आवेदन भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में करना होगा. पिछले साल यूपी पुलिस में सिपाही के 60 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली गई थी. आइए जानते हैं कि नई भर्ती का नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जा सकता है.

यूपी पुलिस में सिपाही के 19 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन मई माह के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है. सूत्रों की मानें तो परीक्षा कराने वाली कंपनी का चयन करने के साथ शासन से आवश्यक अनुमति ली जा रही है. विज्ञप्ति जारी होने के बाद इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी.

भर्ती बोर्ड की ओर से 27 मार्च 2025 में जारी शार्ट नोटिफिकेशन के अनुसार कांस्टेबल के कुल 19220 पदों पर भर्तियां की जानी है. कुल पदों में आरक्षी स्तर के पीएसी में 9837 पद , आरक्षी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल में 1341 पद , आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/ गोरखपुर / लखनऊ महिला बटालियन में 2282 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस में 3245 पद, आरक्षी पीएसी/ सशस्त्र पुलिस में 2444 पद और आरक्षी घुड़सवार पुलिस में 71 पद शामिल हैं.

ऐसे करना होगा आवेदन
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
यहां कांस्टेबल भर्ती 2025 अप्लाई करने के लिंक पर क्लिक करें.
अब रजिस्ट्रेशन करें और फाॅर्म भरें.
डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर सबमिट करें.

एसआई पदों पर भी होनी हैं भर्तियां
कांस्टेबल के अलावा यूपी पुलिस में एसआई पदों पर भी भर्तियां होनी हैं. भर्ती बोर्ड की ओर से जारी शाॅर्ट नोटिस के अनुसार यूपी पुलिस में एसआई के कु 4543 पदों पर भर्तियां की जानी हैं, जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242 पद), उप निरीक्षक नागरिक पुलिस(महिला)(पीसी) बंदायू / गोरखपुर/ लखनऊ में 106 पद, प्लाटून कमाण्डर /उ0नि0 स0पु0 के 135 पद, उप निरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर (विशेष सुरक्षा बल) के कुल 60 पद शामिल हैं. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680