asd साध्वी प्राची की मांग है उचित सरकार तुरंत बनाए पुरूष आयोग

साध्वी प्राची की मांग है उचित सरकार तुरंत बनाए पुरूष आयोग

0

विश्व हिंदू परिषद की पदाधिकारी साध्वी प्राची के द्वारा पुरूष आयोग बनाने की मांग सरकार से की गई है। बीते दिनों मेरठ में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पुरूष आयोग अब वक्त की आवश्कता बनता जा रहा है। स्मरण रहे कि पिछले दो दशक से मैं भी निरंतर पुरूष आयोग बनाने और उसकी आवश्यकता पर जोर देता आ रहा हूं। अब फायर ब्रांड साध्वी ने जो यह आवाज उठाई वो महत्वपूर्ण है। अब हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम बनने के बाद से तीन तलाक कश्मीर मुददे का समाधान और अब वक्फ कानून जैसे कई ऐसे कानून बनाए गए हैं जो आसान नहीं थे। इसलिए यह कहा जा सकता है कि यह पुरूष आयोग बनाने जैसा निर्णय भी पीएम के नेतृत्व में ही हो सकता है और जिस प्रकार से आज भी चाहे दहेज मांगने का आरोप हो या लिव इन रिलेशनशिप का उसमें बिना सोचे समझे 80 प्रतिशत लोग पुरूष को ही दोषी मान लेते है। इसके चलते पूर्व में कई पुरूष आत्महत्या कर चुके हैं और कई अधिकारों से वंचित होना पड़ता है। इसलिए मेरा मानना है कि केंद्र सरकार के संबंधित विभाग के इस बारे में विचार के बाद जल्द से जल्द पुरूष आयोग बनाना चाहिए। इस मामले में जिस प्रकार से साध्वी प्राची के द्वारा आवाज बुलंद की गई है। मेरा मानना है कि अन्य महिला संगठनों और अग्रणी महिलाओं के साथ ही पुरूषों के संगठनों को इस बारे में आवाज उठाते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इस आवश्यक बिंदु की ओर आकर्षित करने में अब देर नहीं करनी चाहिए क्योंकि जिस प्रकार से अब महिलाओं द्वारा पतियों की हत्या किए जाने के प्रकरण सुनने को मिल रहे हैं और जिस प्रकार तेजी से यह मामले बढ़ रहे हैं उसे ध्यान में रखते हुए देश में इस प्रकार से सभी के अधिकार सुरक्षित रखने के अवसर मिले हैं उसी तरह पतियों के लिए पुरूष आयोग बनाया जाए। सरकार यह भी तय करे कि हत्याकांडों में चाहे महिला दोषी हो या पुरूष कोई भी उसका महिमामंडन ना कर पाए क्योंकि जिस तरह से दो तीन माह में ऐसे मामलों के लिए दोषी के संदर्भ में खबर के नाम पर उन्हें हीरो बनाया जा रहा है उस पर भी रोक लगाई जाए। क्योंकि कहीं ऐसा ना हो कि नाम कमाने के लिए प्रयासरत और सफलता ना मिलने पर कुंठित व्यक्ति चाहे वह कोई भी हो ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की ओर अग्रसर ना हो पाए। इन सबके लिए जरूरी है कि पुरूष आयोग बने इससे सबको यह पता रहेगा कि अब इनकी भी बात सुनी जाएगी। कहते हैं कि भय बिन प्रीत ना होए गोपाला। कुल मिलाकर साध्वी प्राची की मांग समयानुकुल है। जिस पर सरकार निर्णय ले।
(प्रस्तुतिः रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680