asd यूपी के 16 फर्जी बेसिक शिक्षक बर्खास्त – tazzakhabar.com
Date: 24/04/2025, Time:

यूपी के 16 फर्जी बेसिक शिक्षक बर्खास्त

0

लखनऊ 25 मार्च। उत्तर प्रदेश के कई स्कूलों में जाली डिग्री-सर्टिफिकेट के सहारे कई शिक्षकों ने नौकरी पाई थी। डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के दौरान ये खुलासा होने के बाद 16 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। इन 16 शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है और FIR दर्ज की गई है। शिक्षा विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों ने कराया मुकदमा दर्ज
जानकारी के मुताबिक, पिछले साल सीतापुर जिले में 1,100 शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति मिली थी। डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के दौरान 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत सीतापुर में नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन में 16 शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। इन शिक्षकों के खिलाफ संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों ने अलग-अलग थाने में FIR दर्ज कराई गई है।

जिन फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई है. उनमें बब्लू यादव को बगचन प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा रहे थे. रंजना पुत्री सुरेश यादव शाहपुर प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका थी. अभिषेक कुमार जमुनहां प्राइमरी स्कूल में टीचर थे. विनोद कुमार बन्नीराय प्राथमिक स्कूल में पढ़ा रहे थे. अरविंदकुमार चौखड़िया, गोपाल सिंह ततरोई, जीतेंद्र कुमार ढखिया कला, राहुल कुमार बांसी, अकबर शाह फखरपुर, प्रदीप कुमार यादव ईश्वरवाराय, प्रमोद कुमोर अमावां, भूपेंद्र सिंह अमिरिती और सुनील कुमार बिलरिया और ओमवीर सिंह बिचपरी प्राइमरी स्कूल में अध्यापन कार्य कर रहे थे.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले पर कहा है कि इन सभी शिक्षकों ने नकली दस्तावेज बनाकर नौकरी पाई थी। सत्यापन के दौरान शिक्षा विभाग ने फर्जी डिग्रियों की पोल खोल दी है। शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की कार्रवाई के बाद अब बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस प्रकरण में सभी 16 शिक्षकों को नोटिस भी जारी की थी, लेकिन यह शिक्षक अपना पक्ष रखने व शैक्षिक प्रमाण पत्र के मिलान के लिए उपस्थित नहीं हुए। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी 12460 शिक्षक भर्ती के प्रमाण पत्रों की जांच हो रही है। फर्जी शिक्षकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680