asd छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

0

हाथरस 20 मार्च। हाथरस में यौन शोषण के आरोपी प्रोफेसर रजनीश को पुलिस ने प्रयागराज के सिविल लाइन से गिरफ्तार कर लिया। वह 7 दिन से हाईकोर्ट में स्टे के लिए भागदौड़ कर रहा था। पुलिस से बचने के लिए हुलिया भी बदल लिया। दाढ़ी बढ़ा ली थी। कपड़े भी ऐसे पहने थे, जिससे किसी को शक न हो। लेकिन हाथरस की एसओजी, क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम की टीम ने उसे दबोच लिया।

बागला डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर 30 से ज्यादा छात्राओं का यौन शोषण कर चुका है। वह छात्राओं को पास कराने और नौकरी लगवाने का झांसा देता था। ऑफिस में बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। चोरी-छिपे वीडियो भी बना लेता था।

प्रोफेसर के मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो मिले हैं। ज्यादातर वीडियो कॉलेज की छात्राओं के हैं। कुछ वीडियो उसने पोर्न साइट पर भी अपलोड किए हैं। 50 साल का आरोपी प्रोफेसर 20 साल से बागला डिग्री कॉलेज में तैनात था। वह भूगोल पढ़ाता था।

बता दें कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के पीसी बांगला डिग्री कॉलेज में भूगोल विभाग में प्रोफेसर के पद पर तैनात रजनीश सिंह पर आरोप है कि वह अपने ही कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को सरकारी नौकरी और परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर अपना शिकार बनाता था। आरोपी छात्राओं के साथ एक सॉफ्ट वेयर का इस्तेमाल कर उनकी अश्लील वीडियो और फोटो बना लेता था, जिसके बाद आरोपी प्रोफेसर छात्राओं को ब्लैकमेल कर उसके साथ हैवानियत करता था। मामला जब महिला आयोग के संज्ञान में पहुंचा तब पुलिस कही हरकत में आई।

छात्राओं के यौन शोषण के मामले में महिला आयोग से लिखित रूप से एक सीडी के साथ शिकायत की गई थी,कि पीसी बांगला डिग्री कॉलेज का एक प्रोफेसर रजनीश अपने कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर उनका वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करता है। वहीं इसी मामले में पुलिस ने महिला आयोग की शिकायत का संज्ञान लेते हुए इंड्रस्ट्रीज एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार की तहरीर पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में 13 मार्च 2025 को मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। वही आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंचीव नाथ सिन्हा ने तीन टीमें गठित की थी।आरोपी प्रोफेसर को पकड़ने के लिए इन तीन टीमों को 7 दिन लग गए।

जिलाधिकारी हाथरस राहुल पांडे ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। जिसकी जांच रिपोर्ट के बाद प्रोफेसर रजनीश कुमार को कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया था। पीसी बांगला डिग्री कॉलेज के अन्य स्टाफ भी इस जांच कमेटी के रडार पर है। आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए राजनीतिक पार्टी और कॉलेज के पूर्व छात्राओं ने प्रदर्शन कर प्रोफेसर का पुतला फूंककर ज्ञापन भी सौंपे थे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680