asd बलिया में सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्रा से दुष्कर्म में गिरफ्तार

बलिया में सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्रा से दुष्कर्म में गिरफ्तार

0

बलिया 18 मार्च। बलिया के एक स्कूल मैनेजर ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने आई छात्रा से रेप किया। वह पीड़िता गाजीपुर से परीक्षा देने आई थी। आरोपी मैनेजर जनार्दन यादव समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। पुलिस ने जनार्दन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्कूल प्रबंधक के खिलाफ धारा 64 (2)च, 351(2) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने भीमपुरा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी का एडमिशन बासमती सरजू हायर सेकेन्ड्री स्कूल खरऊपुर बलिया में हुआ है। उसका परीक्षा केंद्र एसवीबीसीआईसी खरऊपुर ऊस्कर में था, जिसका प्रबंधक जनार्दन यादव है। एक मार्च को उनके मित्र (जिनके यहां उनकी बच्ची ठहरी थी) ने छात्रा को परीक्षा केंद्र पर छोड़ा। उस दिन गणित का पेपर था।

प्रबंधक जनार्दन यादव ने प्रश्न पत्र समझाने के बहाने विद्यालय परिसर में स्थित एक अलग कमरे में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे उनकी भतीजी डरी सहमी रहने लगी थी। पूछने पर रोते हुए उसने घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़िता के चाचा ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई के साथ बच्ची और परिवार की सुरक्षा की भी मांग की।

वहीं थाना प्रभारी मदन पटेल ने कहा कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 64 (2) च, 351 (2) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया है। विवेचना के क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भीमपुरा पुलिस टीम द्वारा दबिस दी जा रही थी। इसी क्रम में भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी जनार्दन यादव को खरऊपुर में स्थित गुड्डू यादव के ईंट-भट्ठा के पास से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा कि गिरफ्तार अभियुक्त समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680