asd किशोर को बंधक बनाकर कुकर्म, हाथ-पैर की हड्डियां तोड़ीं, गुप्तांग पर भी घाव – tazzakhabar.com
Date: 14/03/2025, Time:

किशोर को बंधक बनाकर कुकर्म, हाथ-पैर की हड्डियां तोड़ीं, गुप्तांग पर भी घाव

0

कानपुर 08 मार्च। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के दोस्त को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। दरिंदों ने विरोध करने पर किशोर का रस्सी से गला कस दिया। इसके बाद उसके सिर पर सरिये से वार कर खोपड़ी खोल डाली। पूरा शरीर पेचकस से गोदकर मार डाला। उसके शरीर पर चोट के 90 निशान मिले हैं।

पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ। दरिंदों ने हाथ पैर तोड़ने के साथ गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई। हत्या के बाद शव को हाईवे के पास 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने की साजिश रची।
इसके तहत किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से घटना को अंजाम देने वाले किशोर के दोस्त और इसी गांव के निवासी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अरौल थानाक्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म के बाद हत्या करने वाले दरिंद ने बबर्रता की सारी हदें पार कर दी थी। किशोर के शरीर पर 18 गहरी चोट के अलावा छोटे-बड़े कुल 90 घाव मिले हैं। शुक्रवार को उर्सला के डॉ आरएन यादव व डॉ अनुपम सचान के पैनल ने किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम किया।

सूत्रों के अनुसार, दरिंदों ने रस्सी से हाथ-पांव बांधकर किशोर के साथ कुकर्म किया। फिर रस्सी से ही उसका गला कस कर मार डाला। सरिया से उसके पूरे शरीर पर कई वार किए। सिर से लेकर हाथ और पैर की हड्डियां तक तोड़ दीं। इतना ही नहीं, उसके गुप्तांग पर भी लाते मारी और रॉड से वार किए। इसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं हुए। फिर बाइक से पेचकस निकालकर लाए और किशोर के पूरे शरीर को गोद डाला। शव की हालत देखकर पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि ऐसी बर्बरता उन्होंने कभी नहीं देखी।
शव को मृतक के पिता ने अपने खेतों के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खा किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में धाराएं बढ़ाने के साथ ही तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680