अगर सबकुछ सही रहा तो अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा संघ के 100वें वर्ष के उत्सव में शामिल होने के लिए होली के बाद 21 मार्च से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। क्योंकि 21 से 23 मार्च तक उक्त सम्मेलन बेंगलुरू में होना तय है। खबर के अनुसार चयनित राज्यों को 14 मार्च तक अपने प्रदेश संगठनों के चुनाव आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक 18 में से 12 राज्यों में संगठन चुनाव हो पाए हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एक सप्ताह में बाकी छह राज्यों में भी चुनाव संपन्न होंगे। इससे संबंध खबर के अनुसार करीब एक वर्ष से भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष की तलाश अब पूरी होने वाली है। इस बार दक्षिण से पार्टी का अध्यक्ष हो सकता है। होली के बाद भाजपा को नया अध्यक्ष मिलने की प्रबल संभावना बन गयी है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्ड़ी और भाजपा की आंध्र प्रदेश अध्यक्ष और एनटीआर की पुत्री ड़ी पुरंदेश्वरी के नाम चर्चा में है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा का कार्यकाल पिछले साल जनवरी में ही संपन्न हो गया था। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने उनका कार्यकाल चुनाव पूरा होने तक बढ़ाया। भाजपा और आरएसएस के बीच किसी नेता के नाम पर सहमति न बनने के कारण नड्ड़ा का कार्यकाल पहले छह महीने फिर दो महीने और अब मार्च तक बढ़ाया गया। सूत्रों की माने तो होली के बाद भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। आरएसएस और भाजपा दोनों ही इस बात से सहमत है कि दक्षिण में उसका जनाधार कम है। उत्तर भारत में पार्टी मजबूत स्थिति में है। दक्षिण में पैर जमाने के लिए पार्टी अध्यक्ष दक्षिण का हो और यदि महिला हो तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और दग्गुबाती पुरंदेश्वरी के नाम चर्चा में है। आरएसएस की सबसे उच्च निर्णय लेने वाली संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक बेंगलुरु में 21 से 23 मार्च तक होगी। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद को लेकर इस बैठक से पहले निर्णय लिया जा सकता है। पार्टी अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष होली के बाद और 21 मार्च से पहले घोषित कर सकती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा ने अपने संगठन चुनावों को लेकर फिर से सक्रियता बढ़ा दी है पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 50 प्रतिशत राज्यों में किए जाने हैं। चयनित राज्यों को 14 मार्च तक संगठन चुनाव आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। अब तक पार्टी ने कुल 18 राज्यों में से केवल 12 राज्यों में संगठन चुनावों का आयोजन किया है। अगले कुछ दिनों में पार्टी बाकी 6 राज्यों में भी चुनाव करवाने के लिए कड़ी मेहनत करेगी और इस प्रक्रिया को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का भरोसा जताया है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक का फोकस संघ के 100वें वर्ष का उत्सव होगा। कोशिश की जा रही है कि इस बैठक में पार्टी का नया अध्यक्ष इस बैठक में भाग ले ताकि संघ और पार्टी के बीच बेहतर तालमेल हो सके।
इसके पीछे बताए जा रहे कारण कि दक्षिण में जनाधार को मजबूत करना तथा महिलाओं को और ज्यादा प्रतिनिधित्व देना के साथ ही पीएम मोदी द्वारा कई प्रदेशों में मुख्यमंत्री के चयन के मामले में लिए गए आश्चर्यजनक निर्णयों और संघ परिवार से मधुरता को और मजबूत करने के दृष्टिकोण से यह समझा जा रहा है कि महिला हो सकती है भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और 21 मार्च से पहले यह चुनाव हो सकता है। इससे प्रतिनिधि सभा के सम्मलेन में दक्षिण भारत से शामिल हो राष्ट्रीय अध्यक्ष।
(प्रस्तुतिः रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
21 मार्च तक हो सकता है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव! दक्षिण भारतीय महिला इस पद पर हो सकती है विराजमान, 21 से 23 तक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के सम्मलेन में
0
Share.