नई दिल्ली, 13 अगस्त (ता)। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 19 अगस्त को होगी, जिसमें मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों ने गत दिवस यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में छात्रों के मुद्दे और राम मंदिर से ‘‘चंदा चोरी’’ के आरोप को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा कि छात्रों के मुद्दे और राम मंदिर से ‘‘चंदा चोरी’’ के आरोप को लेकर सरकार को घेरने की पार्टी की रणनीति बैठक के एजेंडे में शामिल होगी।
Trending
- नोएल से विवादों के बीच चंद्रशेखरन का टाटा संस के इस्तीफा
- केदारनाथ हेली सेवा 15 सितम्बर से
- न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क मनाएगा ‘इंडियन इंडिपेंडेंस डे’
- राम मंदिर का जब लाभ लिया तब राज्य का विषय नहीं था : प्रियंका
- दुनिया के 60 प्रतिशत जंगली एशियाई हाथी भारत में : मोदी
- योगी सरकार के एंटी भूमाफिया अभियान से 84 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन कब्जामुक्त
- कांग्रेस कार्यसमिति की 19 को बैठक
- चीन की चालबाजी : भारतीय चावल पर लगाया प्रतिबंध

