asd मेरठ-गढ़ हाईवे पर हादसे में युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने जाम लगा तोड़े वाहन

मेरठ-गढ़ हाईवे पर हादसे में युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने जाम लगा तोड़े वाहन

0

मेरठ 27 फरवरी (प्र)। मेडिकल थाना क्षेत्रांतर्गत मेरठ-गढ़ हाईवे पर बुधवार देर रात हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने शव उठने नहीं दिया और जाम लगा दिया। कई किलोमीटर लंबे जाम की सूचना पाकर सीओ सिविल लाइन कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश की। साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद शव हट पाया। तब जाकर जाम खुला।

फूलबाग कॉलोनी में इंदरपाल सिंह तोमर का परिवार किराए के मकान में रहता है। बुधवार को उनका छोटा बेटा 19 वर्षीय आकाश तोमर गढ़ रोड पर मुंडाली थानांतर्गत स्थित ग्राम मुरलीपुर फूल में शादी में आया था। शाम को आकाश स्कूटी से वापस घर के लिए निकला। मेडिकल क्षेत्र में गोकलपुर गांव में अचानक उसकी स्कूटी फिसल गई। आकाश सड़क पर जा गिरा और बराबर से निकले वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आकाश की मौत से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जाम लगा दिया। देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। कई एंबुलेंस तक फंसी दिखीं। मेडिकल इंस्पेक्टर शीलेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच कुछ लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलावाया।

आक्रोशित ग्रामीण किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। उन्होंने शव उठने नहीं दिया और जाम लगता चला गया। गढ़ रोड पर दोनों ओर करीब चार से पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्थिति जब संभलती नहीं दिखी तो तीन घंटे बाद जेलचुंगी से रूट डायवर्ट कराया गया। मेडिकल से गोकलपुर और आगे रछौती तक ट्रकों की कतार लग गई।

आकाश के चचेरे भाई पिंटू तोमर ने बताया कि आकाश तोमर की ननिहाल मुरादाबाद है। सुबह ही उसके नाना श्योराज सिंह की मौत हो गई थी, जिस कारण आकाश के पिता इंदरपाल सिंह तोमर व उसकी मां मुरादाबाद चले गए। बड़े भाई चीकू की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी गई।

सिविल लाइन सीओ अभिषेक तिवारी का कहना है कि मृतक आकाश के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन को जल्द ढूंढ निकालेगी, जिसकी चपेट में आकर आकाश की मौत हुई थी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680