asd विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा ने ली शपथ, आप विधायक ने संस्कृत में ली शपथ

विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा ने ली शपथ, आप विधायक ने संस्कृत में ली शपथ

0

नई दिल्ली 24 फरवरी। दिल्ली की 8वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह पहला सत्र होने वाला है। अपनी स्थापना के बाद से ही सत्ता में रही आम आदमी पार्टी पहली बार विपक्ष में बैठी। सीएम रेखा गुप्ता को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने सबसे पहले शपथ दिलाई। उनके बाद प्रवेश वर्मा और अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह, प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंदर इंद्राज सिंह ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। वहीं आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने संस्कृत में शपथ ली।

इस दौरान सभी ने साथ खड़े होकर विक्ट्री साइन दिखाया था। आप ने पूर्व सीएम आतिशी को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। ऐसे में इस बार की विधानसभा में इतिहास में पहला संयोग है कि नेता सदन और प्रतिपक्ष दोनों महिला हैं।

विधानसभा सत्र के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। उन्हें एलजी ने पद की शपथ दिलाई। अब लवली इस पर तब तक रहेंगे जब तक विधानसभा में स्थायी स्पीकर नियुक्त नहीं होता।
विधानसभा सत्र को लेकर बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह हमारे लिए एक शुरुआत है। मैं आतिशी को नेता प्रतिपक्ष बनने बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है वे सकारात्मक एजेंडे के साथ काम करेंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दिल्ली के प्रति समर्पण का संकल्प! आज दिल्ली विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली. शालीमार बाग मेरी कर्मभूमि है, लेकिन दिल्ली का हर नागरिक मेरा परिवार है. पूरे प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूं. नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित होकर, एक विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगी.”

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680