संभल, 05 जुलाई (ता)। यूपी के संभल में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के बाद विवाद गहरा गया है। तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने प्रशासन के नोटिस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है और किसी को भी उसके पहनावे के आधार पर रोकना संविधान की भावना के खिलाफ है।
वहीं, एसडीएम विकास चंद्र ने स्पष्ट किया कि नोटिस किसी व्यक्ति के अधिकारों का हनन करने के लिए नहीं, बल्कि संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम के रूप में जारी किया गया था। अमन त्यागी ने आईएएनएस को बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि यदि वे हरिद्वार कांवड़ यात्रा पर जाते हैं तो उनकी पत्नी तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर यात्रा नहीं कर सकतीं। इसी नोटिस का जवाब देने के लिए अमन एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि देश संविधान के अनुसार चलता है और संविधान में कहीं भी नहीं लिखा है कि किसी महिला को उसकी पसंद के वस्त्र पहनने से रोका जा सकता है। हर महिला को अपनी इच्छा के अनुसार वस्त्र पहनने का अधिकार है और तमन्ना मलिक भी अपनी इच्छा से जो पहनना चाहें, पहन सकती हैं। अमन त्यागी ने कहा कि पिछली बार भी तमन्ना मलिक कांवड़ यात्रा पर गई थीं और उस दौरान लाखों हिदुओं ने उनका स्वागत किया था। उनका दावा है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग चाहते हैं कि तमन्ना कांवड़ लेकर आएं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन ने उन्हें इस र नोटिस क्यों जारी किया? प्रशासन का तर्क है कि इससे किसी की भावनाएं आहत हो सक हैं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में कई ऐसे मामले होते हैं, जहां हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं, फिर भी संबंधित लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वे हिदुओं के वोटों से सांसद बने हैं और संसद भवन के बाहर भगव वस्त्र पहनकर उसका अपमान करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना था कि वे केवल हरिद्वार से भगवान शिव के लिए कांवड़ लाना चाहते हैं और उनकी पत्नी किस वेशभूषा में यात्रा करेंगी।
Trending
- सीबीएसई स्कूलों में स्थापित होंगी एनएसएस सेल्फ फाइनेंसिंग यूनिट की शाखाएं
- कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा
- कार गैराज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना दिख रही
- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 14 नए ट्रेड शामिल, 10 लाख तक बिना गारंटी और ब्याज का ऋण
- केजरीवाल ने पीएम आवास तक मार्च किया
- संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है : अमन
- पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचीं
- डाबर इंडिया के ‘100 प्रतिशत’ के दावे वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के आदेश

