asd यूपी बोर्ड से पढ़ाई कर आगे बढ़ने के इरादे वालों के लिए प्रेरणास्रोत है भारत के नये निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

यूपी बोर्ड से पढ़ाई कर आगे बढ़ने के इरादे वालों के लिए प्रेरणास्रोत है भारत के नये निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

0

देश के नये मुख्य निर्वाचन आयुक्त सीईसी का पदभार ग्रहण करने के बाद 26वें भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का स्पष्ट कहना है कि मतदान राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी है अपना कार्यभार संभालने के बाद उनका कहना था कि देश के प्रत्येक नागरिक जिसने 18 साल की आयु पूरी कर ली है उसको खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने तथा हमेशा मतदान करना चाहिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी भारत सरकार श्री ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर भले ही बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अथवा एनजीओ एसोसिएशन फॉर डमोक्रेटिक रिफार्मस एडीआर द्वारा सवाल उठाये गये हो लेकिन फिलहाल इससे संबंध चुनौती वाली याचिकाओं पर होली के बाद सुनवाई होने की बात है। क्या सही है क्या गलत है यह तो माननीय उच्चतम न्यायालय को ही तय करना है। मगर उनकी नियुक्ति हुई है तो नियमों का पालन भी किया गया होगा क्योंकि यह तो सभी जानते है कि अगर जरा सी भी कमी रही होगी तो उसका विरोध होगा। लेकिन फिलहाल मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि वो यूपी के जनपद आगरा के गांव मिढ़ाकुर के निवासी है और उनके द्वारा अपनी हाईस्कूल और इन्टर की शिक्षा यूपी बोर्ड से प्राप्त की गई। और एक चिकित्सक परिवार से संबंध होने के बावजूद उन्होंने इंजीनियरिंग की परीक्षा के बाद वो आईएएस बने। और केरल सहित दिल्ली में अनेक प्रमुख पदों पर कार्य करने के साथ ही वो तीन तलाक कश्मीर से धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके है।
मेरा उक्त लाईन लिखने का मतलब सिर्फ इतना है कि कुछ युवा जो हमेशा इस बात से परेशान रहते है कि उन्हें बड़े अच्छे उच्च इंगलिश मीडिया स्कूल से शिक्षा नहीं मिली इसलिए वो आगे नहीं बढ़ पा रहे है। ऐसी सोच रखने वाले अभिभावकों के लिए भी नये मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक प्रेरणास्रोत व्यक्ति कहे जा सकते है। क्योंकि जब वो यूपी बोर्ड से शिक्षा प्राप्त कर इतने उच्च पद तक पहुंचने के साथ ही देश के मुख्य फैंसलों में भूमिका निभा सकते है तो अन्य वो युवा जो हिन्दी में पढ़ाई कर पाते है वो आगे क्यों नहीं बढ़ सकते। बताते चले कि उनके साथ ही रूड़की से मैकेनिकल इंजीनियर हरियाणा के मुख्य सचिव रह चुके विवेक जोशी ने उनके साथ ही निर्वाचन आयुक्त के रूप में पद संभाला है। 58 वर्षीय निर्वाचन आयोग का हिस्सा बनने वाले सबसे कम उम्र के सदस्यों में शामिल बताये जाते है।
(प्रस्तुतिः रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680