asd महाकुंभ में महिलाओं के नहाने का वीडियो बनाकर बेचने वालों पर एक्शन की तैयारी

महाकुंभ में महिलाओं के नहाने का वीडियो बनाकर बेचने वालों पर एक्शन की तैयारी

0

महाकुंभ नगर 20 फरवरी। महाकुंभ के लिए लाखों श्रद्धालु संगम नगरी प्रयागराज पहुंच रहे हैं. अब तब 55 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी यहां लगाई है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो महाकुंभ की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं. महिलाओं के संगम स्नान के वीडियो को वो लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं. तो वहीं, कई लोग उन वीडियो को बेच भी रहे हैं. लेकिन यूपी पुलिस ने भी अब ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है.

प्रयागराज पुलिस ने महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को पोस्ट करने और बेचने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया- महिला श्रद्धालुओं की अशोभनीय वीडियो, फोटो शेयर करने और टेलीग्राम पर बेचने का दावा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अब पुलिस टीम आरोपियों की वास्तविक पहचान करते हुए गिरफ्तारी करेगी.

पुलिस की साइबर टीम इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। यूपी पुल‍िस ने मेटा से भी मदद मांगी है। आपत्तिजनक पोस्ट करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि महाकुंभ में आईं कुछ महिलाओं के स्नान करने और कपड़े बदलते समय का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है।

ऐसा कृत्य महिलाओं की निजता और गरिमा का उल्लंघन है। तब इंस्टाग्राम अकाउंट @neha1224872024 के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। इस अकाउंट के माध्यम से महिला स्नानार्थियों के अशोभनीय वीडियो पोस्ट किया गया था। अकाउंट के संबंध में मेटा कंपनी से जानकारी मांगी गई है और जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा महिला श्रद्धालुओं के अमर्यादित वीडियो को बेचने का दावा करने वाले टेलीग्राम चैनल cctv CHANNEL के खिलाफ महाकुंभ के कोतवाली थाने में मुकदमा लिखा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की निजता और गरिमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स पर दूसरे स्थान की घटनाओं को महाकुंभ से जोड़कर प्रसारित किया गया। अब तक 100 से अधिक इंटरनेट मीडिया यूजर्स के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सभी यूजर्स के बारे में संंबंधित कंपनियों से जानकारी भी मांगी गई है। सभी की पहचान कर ग‍िरफ्तारी की जाएगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680