asd कैंट के छोटे स्कूलों को राहत, यूजर चार्ज घटाया

कैंट के छोटे स्कूलों को राहत, यूजर चार्ज घटाया

0

मेरठ 19 फरवरी (प्र)। कैंट बोर्ड ने मंगलवार को छावनी क्षेत्र के छोटे स्कूलों को कूड़ा कलेक्शन के बदले यूजर चार्ज वसूली में बड़ी राहत दी। पहले 3000 और 5000 रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज था। उसे घटाकर अब 500 रुपये न्यूनतम और अधिकतम 5000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। कैंट क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए 10 स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। उधर, विधायक अमित अग्रवाल ने कैंट बोर्ड में म्यूटेशन के 1500 से अधिक मामले लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई। कैंट बोर्ड अध्यक्ष ने भी इस मामले में अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा।

मंगलवार को पश्चिम यूपी सब एरिया के कार्यवाहक जीओसी ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे की अध्यक्षता में कैंट बोर्ड की विशेष बैठक हुई। बैठक में विभिन्न ठेकों और सफाई संबंधी उपकरण आदि की खरीद को लेकर निर्णय लिए गए। सीईओ जाकिर हुसैन ने प्रस्ताव रखा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर स्कूलों से यूजर चार्ज के तौर पर 2017 के नियम के तहत 500 से कम छात्रों वाले स्कूलों से 3000 रुपये और 500 से अधिक छात्र स्कूलों से 5000 रुपये प्रति माह का प्रावधान है। इस पर मनोनीत सदस्य और छोटे स्कूलों का सुझाव है कि कम छात्र वाले स्कूलों से कम लिया जाए। इस पर बोर्ड में 500, 1000, 3000 और 5000 रुपये प्रति माह का प्रस्ताव रखा गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। यह छोटे स्कूलों के लिए बड़ी राहत है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मनोनीत सदस्य डा.सतीश चंद शर्मा ने इस पर सहमति व्यक्त की।

कैंट बोर्ड की विशेष बैठक में म्यूटेशन के दो मामले लगाए गए। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बोर्ड की म्यूटेशन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। जानकारी ली तो पाया गया कि करीब 1500 म्यूटेशन के मामले लंबित हैं। इसमें संबंधित व्यक्ति की भी कमी है। सीईओ ने बताया कि करीब 200 फाइलें सीबीआई जांच के लिए गई थी, जो अब वापस आई हैं। कैंट विधायक ने जनहित में इसमें सुधार के लिए कहा।

बैठक में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सीईओ जाकिर हुसैन, मनोनीत सदस्य डा.सतीश चंद शर्मा, कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक राजेश जॉन व विभिन्न मामलों में जानकारी के लिए इंजीनियर पीयूष गौतम, जेई अरविंद गुप्ता व बिल्डिंग व विधि क्लर्क दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

छावनी क्षेत्र में अब होगी रोशनी की बेहतर व्यवस्था
छावनी क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी। इसके लिए गांधीबाग समेत 10 स्थानों पर हाई मास्ट लाइट और हनुमान चौक से सदर वाली सड़क पर 10 विक्टोरियल लाइट लगेगी। गांधीबाग में बैठने के लिए 50 सीमेंट वाली बेंच लगेगी। लालकुर्ती, बुचरी रोड और सदर के रंगसाज मोहल्ले में 50 लाख की लागत से 2 कूड़ा कॉम्पैक्टर लगाए जाएंगे। दो कंप्यूटर खरीद की व्यवस्था की जाएगी।

कैंट के तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा वर्दी भत्ता
कैंट बोर्ड के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी और जूते अब नहीं मिलेंगे। उन्हें इसका भत्ता मिलेगा। प्रति वर्ष 5000 रुपये यह भत्ता मिला करेगा। वैसे कैंट बोर्ड इन कर्मचारियों को कई वर्षों से वर्दी और जूते उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।

वैध व्यक्ति को मिलेगी भवन मरम्मत की अनुमति
बोर्ड बैठक में मुद्दा उठा कि छावनी क्षेत्र में भवन की मरम्मत कराना मुश्किल काम है। जनता को परेशान किया जाता है। इस पर सीईओ ने कहा कि जिन भवन स्वामी का नाम जीएलआर(लैंड रिकार्ड) में है, केवल वो ही रिपेयर करा सकते हैं। अब भवन निर्माण नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव विचाराधीन है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680