asd 100 से ज्यादा विमान, किराया छू रहा आसमान, बंगलूरू का पहुंचा 39 हजार के पार

100 से ज्यादा विमान, किराया छू रहा आसमान, बंगलूरू का पहुंचा 39 हजार के पार

0

प्रयागराज 18 फरवरी। महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों और विमानों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस माह अब तक कई बार यात्रियों व विमानों के आवागमन के रिकॉर्ड टूट चुके हैं। दिल्ली के लिए एक दिन में औसतन 10 विमान यहां से उड़ रहे हैं, फिर भी किराया आसमान छू रहा है।

महाकुंभ अवधि में यहां से किसी भी दिन दिल्ली का किराया 13 हजार रुपये से कम नहीं है। कुछ तिथियों में किराया 20 हजार से भी ज्यादा पहुंच गया है। दो दिन से प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित होने वाले विमानों की संख्या 100 को पार कर चुकी है। फिर भी अधिकांश शहरों की सीधी उड़ान का किराया आसमान छू रहा है। ज्यादा किराया के बावजूद आसानी से सीट नहीं मिल पा रही है।

बंगलूरू का किराया सबसे ज्यादा प्रयागराज से बंगलूरू जाने वाले विमानों का किराया सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। 18 फरवरी के लिए एक निजी विमान कंपनी का बंगलूरू का किराया 39,146 रुपये प्रति व्यक्ति था। महाकुंभ के दौरान बंगलूरू का किराया किसी भी दिन 22 हजार रुपये से कम नहीं है। यही हाल मुंबई का भी है। 18 फरवरी को प्रयागराज से मुंबई के लिए सात सीधी उड़ानें हैं जिनमें से न्यूनतम किराया 21,974 रुपये था।

पुणे और अन्य शहरों के लिए भी बढ़े किराए पुणे के लिए एक मात्र सीधी उड़ान का किराया भी 20 हजार रुपये से कम नहीं है। इसके अलावा हैदराबाद, कोलकाता, भुवनेश्वर और अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट्स का किराया बढ़ा हुआ है। विमानन कंपनियां इन शहरों के लिए मनचाहा किराया ले रही हैं। स्पाइस जेट, एयर इंडिया और अन्य विमानन कंपनियों ने अपनी अधिकांश फ्लाइट्स का शेड्यूल 28 फरवरी तक ही जारी किया है। इसके बाद इन कंपनियों के विमान प्रयागराज से उड़ान नहीं भरेंगे।

नई सीधी उड़ानें हालांकि इस बीच कुछ नई उड़ानें भी शुरू की गई हैं। विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज से पुणे के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर दी है। यह फ्लाइट सुबह 11:10 बजे प्रयागराज से उड़ती है और दोपहर 1:10 बजे पुणे पहुंचती है। पुणे से इसकी रवानगी दोपहर 2 बजे होती है जो शाम 4:10 बजे प्रयागराज पहुंचती है।

इन शहरों के लिए है अब सीधी उड़ान
जयपुर, जम्मू, गुवाहाटी, कोलकाता, भुवनेश्वर, दिल्ली, देहरादून, रायपुर, बिलासपुर, पुणे, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़, लखनऊ

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680