asd मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव विवेक गर्ग के प्रयासों से बनेगा एडेड कालेजों का प्रदेश स्तरीय फोरम, प्रबंध समिति के सदस्यों ने लिया निर्णय, अगली बैठक में तय होगी कार्ययोजना

मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव विवेक गर्ग के प्रयासों से बनेगा एडेड कालेजों का प्रदेश स्तरीय फोरम, प्रबंध समिति के सदस्यों ने लिया निर्णय, अगली बैठक में तय होगी कार्ययोजना

0

मेरठ, 17 फरवरी (प्र)। मेरठ कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव विवेक गर्ग के प्रयासों से मेरठ कॉलेज के नेतृत्व में एडेड कॉलेजों का प्रदेश स्तरीय फोरम बनेगा। इसको लेकर गत दिवस मेरठ कॉलेज के कमेटी हॉल में सीसीएसयू परिक्षेत्र से संबंधित सभी अनुदानित महाविद्यालयों के प्रबंध तंत्र की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता मेरठ कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव विवेक कुमार गर्ग ने की। बैठक में गाजियाबाद जिले का प्रतिनिधित्व लाला लाजपत राय कॉलेज के डी कौशिक, बुलंदशहर जिले का बीएवी कॉलेज के अरुण गर्ग, बागपत जिले से बड़ौत के जैन स्थानक कॉलेज के डॉ. अमित जैन, नोएडा के मिहिर भोज कॉलेज के वेदपाल भाटी एवं मेरठ के कनोहर लाल कॉलेज के दिनेश सिंघल ने किया।
सभा में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की प्रदेश स्तर के इस संगठन का नाम फोरम आफ एडेड कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन ऑफ उत्तर प्रदेश रखा जाए।

डीएन डिग्री कॉलेज के संयुक्त सचिव संजीवेश्वर त्यागी ने कहा कि सभी अनुदानित महाविद्यालय की समस्याएं एक सी हैं। संगठन बनाकर इन समस्याओं का समाधान खोजा जा सकता है। बैठक में 9 सदस्यीय कार्य समिति ने तय किया की चार लोगों की एक कमेटी बनाई जाए, जो इस संगठन का चार्टर निर्मित करे और संगठन का पंजीकरण 6 माह के भीतर कर लिया जाए।

सचिव विवेक गर्ग ने कहा कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इस संगठन का उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना एवं छात्रों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना है। इसी के साथ अनुदानित महाविद्यालय की जो समस्याएं हैं, उन पर भी सम्यक रूप से सामूहिक विचार करना संघ का उद्देश्य है। सभा में सर्व सम्मति से संगठन की 7 सदस्य कार्यकारी समिति भी बनाई गई। जिसमें डीएन कॉलेज मेरठ के सचिव अजय अग्रवाल, एसएसवी हापुड़ के अमित अग्रवाल, डीएवी कॉलेज बुलंदशहर के अरुण गर्ग, कनोहर लाल महाविद्यालय मेरठ के अध्यक्ष दिनेश सिंघल, मिहिर भोज कॉलेज दादरी के वेदपाल भाटी, जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत के वीरेंद्र पाल सिंह एवं लाला लाजपत राय कॉलेज साहिबाबाद के योगेंद्र नाथ शर्मा कार्यकारी सदस्य बने।

सभी ने तय किया कि पूरे प्रदेश में विश्वविद्यालय वार एवं जिलेवार संगठन का आधारभूत ढांचा खड़ा किया जाएगा, जिसकी कार्य योजना संघ की अगली बैठक में तय की जाएगी। इस मौके पर विनय कुमार, जितेंद्र कुमार, खालिद, विपिन कुमार एवं प्रेस प्रवक्ता मौजूद रहे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680