asd बीयर की बोतल पर राष्ट्रपिता की तस्वीर, सरकार उठाए कदम

बीयर की बोतल पर राष्ट्रपिता की तस्वीर, सरकार उठाए कदम

0

कई मौकों पर हमारे आराध्यों के चित्र गलत तरीके से इस्तेमाल करने और उनके फूहड़पन से प्रदर्शित करने का विरोध होता रहा है लेकिन शायद जो भाषा वर्तमान में लोग समझते हैं जब तक उसका प्रदर्शन ना हो तो लगता है कि आसानी से समझ नहीं आता। वर्तमान में मित्र देश रूस की एक कंपनी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर छापकर बीयर बेचे जाने से राष्ट्रपिता के प्रति समर्पित नागरिकों की भावनाएं आहत हो रही हैं। मगर यह भी पक्का है कि अगर रूस के संबंधित विभाग के लोगों को शायद इसकी जानकारी अभी शायद नहीं है वरना हमारे देशवसियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा नहीं हो पाता। एक समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार बीयर के कैन पर महात्मा गांधी (बापू) की तस्वीर का इस्तेमाल को लेकर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क उठे है। रूस की शराब बनाने वाली कंपनी ने ब्रांड रेवॉर्ट द्वारा बनाई गई बीयर के डिब्बों की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी तक से रूस के सामने यह मुद्दा उठाने की अपील की। कंपनी ने इस बीयर का नाम भी महात्मा गांधी के नाम पर रखा है। ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी के पोते और राजनीतिज्ञ सुपर्णो सत्पथी ने भी एक्स पर तस्वीरें शेयर की हैं। सुपर्णो सत्पथी ने अपने पोस्ट में कहा, ष्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे इस मामले को अपने मित्र रूस के राष्ट्रपति के समक्ष उठाएं। यह पाया गया है कि रूस का रेवॉर्ट गांधी जी के नाम पर बीयर बेच रहा है। इस पोस्ट में तस्वीरों से साफ हो रहा है कि बीयर के कैन पर महात्मा गांधी की तस्वीरें छपी हुई हैं। एक यूजर ने सवाल किया कि आखिर महात्मा गांधी और शराब के बीच क्या संबंध है तो यह तस्वीर छपी है।
मेरा मानना है कि देश के संबंधित मंत्रालय के साथ ही विदेश मंत्री को इस संदर्भ में शीघ्र अपना पक्ष रखकर बीयर की बोतल से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र हटवाने के साथ ही ऐसी व्यवस्था करानी चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी इस प्रकार का प्रयास महान नेताओं या साधु संतों और देवी देवताओं को लेकर ना कर सके।
(प्रस्तुतिः रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680