asd पहली बार बिना होर्डिंग-बैनर होंगे मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव

पहली बार बिना होर्डिंग-बैनर होंगे मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव

0

मेरठ 17 फरवरी (प्र)। मेरठ बार एसोसिएशन का चुनाव पहली बार बिना किसी होर्डिंग, बैनर पंफलेट और दावत के होगा। चुनाव अधिकारी मंडल ने शनिवार को चुनाव के लिए आचार संहिता जारी कर दी। चुनाव प्रचार विजिटिंग कार्ड (निर्धारित साइज) से ही करने का निर्देश दिया है । प्रचार के लिए कचहरी परिसर और उसके बाहर कोई भी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और पंफलेट नहीं लगा सकेगा। कुछ लोगों ने अभी से होर्डिंग लगाएं हैं, उन्हें भी तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है। इस बार किसी भी प्रकार की दावत, नशे की सामग्री और प्रलोभन देने पर भी रोक लगाई गई है। इस आदेश से संभावित प्रत्याशियों में खलबली मच गई है।

मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव प्रचार और मतदाताओं की दावत पर लाखों रुपये का भारी भरकम खर्च किए जाने के आरोप लगते हैं। कचहरी परिसर और शहर के प्रमुख चौराहे चुनाव प्रचार के होर्डिंग और बैनर आदि से पट जाते हैं। इस बार चुनाव अधिकारी मंडल ने इस अंधाधुंध प्रचार और दावत के सिलसिले पर रोक लगाने की पहल की है। शनिवार को सुभाष चंद्र बोस सभागार में चुनाव अधिकारी रउफ उल हसन अंसारी, आशुतोष गर्ग, अशोक पंडित, गिरजेश कुमार शर्मा, विशाल भारती धामा, सहदेव सिंह, चौधरी सतीश कुमार बनत की बैठक में प्रत्याशियों और मतदाताओं के लिए चुनाव आचार संहिता जारी की गई। 4,145 सदस्यों की मतदाता सूची चस्पा की गई : मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति की चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारी मंडल ने शनिवार को इस बार के चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। इस सूची में 4,145 नाम शामिल हैं। यह संख्या गत वर्ष की मतदाता संख्या से 1000 ज्यादा है।

महामंत्री अमित दीक्षित ने बताया कि गत एक वर्ष में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश से एक हजार से ज्यादा अधिवक्ताओं का सर्टिफिकेट आफ प्रैक्टिस मंगाया गया। ये सभी इस बार मतदान के अधिकारी होंगे। चुनाव अधिकारी रउफ उल हसन अंसारी ने बताया कि सोमवार 17 फरवरी को इस मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी।

प्रमुख तिथियां : 17 फरवरी: मतदाता सूची पर आपत्ति
18 फरवरी: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
19 फरवरी: नामांकन पत्र जमा होंगे 27 फरवरी: मतदान होगा
28 फरवरी: मतगणना कर परिणाम की घोषणा ।

ये होगी चुनाव आचार संहिता
• मतदाता को प्रलोभित करने के लिए दावत, उपहार, मिठाई अथवा नशे से संबंधित वस्तु का वितरण नहीं होगा ।
• प्रचार केवल 5.5 गुना 8.5 सेमी आकार के विजिटिंग कार्ड से ही होगा।
• कचहरी परिसर और उसके बाहर प्रत्याशी अथवा अन्य कोई व्यक्ति होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, पंफलेट नहीं लगा सकेगा।
• जिन्होंने लगाया है, वह तत्काल हटा लें।
• चुनाव पूर्व अथवा चुनाव के दौरान कोई भोज, नाश्ता, खाद्य सामग्री का वितरण नहीं करेगा। न प्रलोभन देगा, न धमकी।
• ऐसा किया तो प्रत्याशी को चुनाव के अयोग्य घोषित किया जाएगा।
• कोई सदस्य ऐसा करेगा तो वह भी चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।
• मतदान के दिन कोई प्रचार लिखित, मौखिक नहीं होगा।
• यूनिफार्म में आएंगे मतदाता, प्रत्याशी घर से किसी मतदाता को नहीं लाएंगे।

मेरठ बार में चुनाव लड़ेंगे चार पैनल
अध्यक्ष प्रत्याशी                 महामंत्री प्रत्याशी
1. रोहिताश्व अग्रवाल           सुमित चौधरी
2. संजय शर्मा                   राजेन्द्र सिंह राणा
3. अजय कुमार शर्मा          रविन्द्र सिंह पंघाल
4. प्रदीप सरोहा                  कुलदीप दत्त शर्मा

चुनाव अधिकारी दीपक राज प्रेमी ने बताया कि 763 नाम वाली मतदाता सूची पर सात अधिवक्ताओं ने आपत्ति की थी। आपत्तियों का समाधान करने के बाद मतदाता सूची में सात नाम जुड़े हैं। अब वार्षिक चुनाव में 770 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर नई प्रबंध समिति का चयन करेंगे।

बार चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां
19 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल होंगे
19 फरवरी शाम 3:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच 20 फरवरी को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी 25 फरवरी को मतदान सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 27 फरवरी को मतगणना सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी

दो पैनल में मुकावला
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अभी तक दो पैनल के नाम सामने आए हैं। माना जा रहा है कि चुनाव आमने-सामने का होगा । अभी तक राजीव त्यागी (अध्यक्ष)- अमित राणा (महामंत्री) तथा शिवदत्त जोशी (अध्यक्ष) – मनोज कुमार (महामंत्री) के पैनल के नाम सामने आए हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680